Delhi News:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिलक नगर में नव निर्मित सड़क दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने खराब क्व…
Delhi News:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिलक नगर में नव निर्मित सड़क दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने खराब क्वालिटी की बनी सड़क को लेकर सरकार पर हमला भी बोला। केजरीवाल ने मंत्री प्रवेश वर्मा को तत्काल बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग की. कहा कि हाथ से सड़क के उखड़ने का मतलब है कि इसके निर्माण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसलिए इसकी गहन जांच कर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाए
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सड़क अभी कुछ दिन पहले ही बनी है और हाथ से यह पूरी तरह उखड़ रही है। इस तरह की सड़क हमने मीडिया रिपोर्ट कभी दिल्ली में बनते हुए नहीं देखी थी। हम सुना करते थे कि देश के दूरदराज के गांवों और इलाकों में ऐसी सड़कें बनती हैं। हमने भी 10 साल दिल्ली में सरकार चलाई है, लेकिन इस तरह की सड़क कभी नहीं बनी थी। आम आदमी पार्टी की सरकार के समय में जो सड़कें बनती थीं, उनकी 5-5 साल की गारंटी होती थी। जाहिर तौर पर इसमें बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है और यह पैसा कहां तक गया है, इसकी छानबीन होनी चाहिए
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को जब भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर में नव निर्मित सड़क का मुआयना करने आए और उनके सामने जब लोगों ने सड़क दिखाई, तो उन्होंने युवक साहिब सिंह को खींचकर थप्पड़ मारा। मैं उनको कहना चाहता हूं कि इस तरह से वे सरेआम लोगों को थप्पड़ नहीं मार सकते। यह देश 140 करोड़ लोगों का है
रविवार को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर में सड़क निर्माण हुए भ्रष्टाचार को दिखाने पर ‘‘आप’’ विधायक जनरैल सिंह के साथ आए युवक को थप्पड़ मार दिया था। इसके कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस सड़क का दौरा करने का एलान किया था। सोमवार को वह वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह, विधायक जनरैल सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वह पीड़ित युवक भी मौजूद था





टिप्पणियाँ 0