स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट चोरी हो गए हैं, जिनकी कीमत लाखों में थी। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

'योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?', स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट हुए चोरी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO

स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट चोरी हो गए हैं, जिनकी कीमत लाखों में थी। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है

खेल समाचार

Deepak Chahar Bats Stolen: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के बैट चोरी हो गए हैं। वो भी एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन बैट चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत लाखों में थी। क्रिकेटर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकरी शेयर की है

जी हां, स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो बैट चोरी होने के बाद काफी निराश दिखे। उन्होंने बताया की ग्राउंड पर प्रैक्टिस के दौरान उनके तीन बैट चोरी हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने तीनों बैट की कीमत भी बताई

बैट्स को कौड़ियों के मोल बेचेगा- दीपक

दीपक चाहर ने बताया कि चोरी करने वाले व्यक्ति को बैट की सही कीमत मालूम नहीं होगी। ऐसे में वो तीनों बैट को कौड़ियों के मोल बेच देगा

क्रिकेटर के लाखों के बैट कैसे हुए चोरी

दीपक चाहर ने एक बैट दिखाते हुए कहा, 'कल शाम को गाउंड पर प्रैक्टिस के वक्त ऐसे तीन बैट चोरी हो गए। अब आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए? बहुत अच्छे बैच थे। जो चोरी करके ले गया है उसे पता नहीं है कि कितने महंगे बैट थे। डेढ़ लाख रुपये के तीन बैट थे। अब वो या तो उन्हें नॉर्मली बेच देगा या टेनिस बॉल खेलेगा। भाई मुझसे ही कुछ पैसे ले लेता, मैं दे देता।'

‘शिकायत लेकर योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’

उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरे पास इस समय शिकायत दर्ज करने के कई ऑप्शन हैं। या तो मैं पुलिस में शिकायत करूं या योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास। या सीधा भगवान से ही रिक्वेस्ट करूं? जो भी चुरा कर ले गया है उसे बुद्धि मिले और वो मेरे बैट दे जाए। मैं उसे पैसे दे दूंगा। या फिर SS (बैट निर्माता कंपनी) से रिक्वेस्ट करके और दो-तीन बैट मंगा लेता हूं?' उन्होंने फैंस से पूछा कि उन्हें क्या करना चाहिए

बता दें कि दीपक चाहर करीब तीन साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। वे आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेटर खेलते हैं। वर्तमान में वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 9 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था