उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही दौरे पर रहेंगे, मुख्यमंत्री भदोही में आयोजित 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हों…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही दौरे पर रहेंगे, मुख्यमंत्री भदोही में आयोजित 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस दौरान भदोही को 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात भी मिलेगी।
भदोही में आयोजित इंडिया कार्पेट एक्सपो को लेकर देश-विदेश के कारोबारियों में खासा उत्साह है, एक्सपो में 65 देशों के करीब 430 खरीदारों की भागीदारी हो रही है वहीं, विदेशों से 106 खरीदार भदोही पहुंच चुके हैं, एक्सपो में कुल 227 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां भारतीय कालीन उद्योग की विविधता और आधुनिक डिजाइन को प्रदर्शित किया जा रहा है, इस आयोजन के जरिए भारतीय कालीन निर्माताओं और वैश्विक खरीदारों के बीच कारोबार के नए अवसर बनने की उम्मीद है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब 1:30 बजे कार्पेट एक्सपो के कार्यक्रम में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, भदोही का कालीन उद्योग लंबे समय से देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यहां तैयार होने वाले कालीनों की मांग देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भदोही दौरे के दौरान करीब 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, इन परियोजनाओं से भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की नई सौगात मिलेगी, परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में सड़क, बुनियादी ढांचे और अन्य विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
भदोही आज भारतीय कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान का प्रमुख केंद्र बन चुका है, यहां तैयार होने वाले कालीनों का निर्यात दुनिया के 96 देशों तक किया जाता है, इंडिया कार्पेट एक्सपो जैसे आयोजनों से स्थानीय कालीन कारोबारियों को विदेशी खरीदारों से सीधे जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने का अवसर मिलता है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का भदोही दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब एक ओर कालीन उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने का बड़ा मंच तैयार है, वहीं दूसरी ओर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र के विकास को भी नई गति देने की तैयारी है।






टिप्पणियाँ 0