Fatima Sana Shaikh Praised Salman Khan: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई थी. उन्होंन…

Fatima Sana Shaikh Praised Salman Khan: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि जो लोग दूसरों को बॉडी, वजन और लुक्स को लेकर ट्रोल्स करते हैं, वो पहले अपने आप को देखें, अपने मां बाप को देखें. उन्होंने एक्ट्रेसेस के पोस्ट डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने पर होनी वाली ट्रोलिंग को लेकर भी ट्रोलर्स को लताड़ लगाई. उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी. सलमान खान ने कैटरीना कैफ का नाम लिए बिना उनका भी बचाव किया था. जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी. अब बिग बॉस के इस वीकेंड पर फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) पहुंची थीं. उन्होंने सलमान खान की इसके लिए तारीफ की और कहा कि उन्होंने जिस तरीके से ट्रोलर्स को जवाब दिया, वो बहुत बड़ी बात है

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार 'एपिसोड के प्रोमो में दिखा कि एक्ट्रेस अपनी हालिया सीरीज 'हुंकार: द रोर' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची हैं. इस दौरान वह बिग बॉस 20 में सलमान के साथ बातचीत करती नजर आती हैं. वह कहती हैं, 'आपने जिस तरीके से ट्रोल्स को इस बार मुंहतोड़ जवाब दिया है. यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि आपके पोजीशन में अगर कोई ऐसी बात करता है, कोई मुद्दों पर खड़ा होता है, वो बहुत ही बड़ा इम्पैक्ट देता है लोगों पर

सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि किसी दूसरे व्यक्ति को अपमानित करके पैसा कमाने की जरूरत क्यों पड़ती है. उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर किसी के शरीर, वजन, लुक्स, फैमिली, उम्र, मुस्कान, करियर या पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोलर्स करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी पूछा कि जिस व्यक्ति को वे गाली दे रहे हैं, वे नहीं जानते कि वह निजी तौर पर किन परिस्थितियों से गुजर रहा है. इसके अलावा सलमान ने यह भी कहा कि ट्रोलर्स को सोचना चाहिए कि उनके अपने फैमिली के किसी सदस्य के बारे में ऐसी टिप्पणी की जाए तो उन्हें कैसा लगेगा. उन्होंने बताया था कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर बोला जाता है. ‘बूढ़ा हो गया’ है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी शर्ट उतारते हुए कहा कि जिसे ट्रोलिंग करनी है कर ले

View this post on Instagram

ट्रोलिंग के खिलाफ खुलकर स्टैंड लेने के लिए बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने सलमान खान की जमकर तारीफ की है. फातिमा सना शेख के अलावा महिमा चौधरी, ऋचा चड्ढा और रोहित शेट्टी और कुणाल कोहली जैसे बड़े सितारों ने सलमान खान के इस बेबाक अंदाज का खुलकर सपोर्ट किया. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मीडिया संग बातचीत में सलमान खान के स्ट्रैंड की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पहले सलमान के बयान के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन इसके बारे में जानकर उन्हें अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि ऐसी बात कहना एक बड़ी सोच को दिखाता है और लोगों को ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देना चाहिए

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाई. दरअसल, पिछले दिनों शो में एक 'डिस बैटल' टास्क के दौरान रीति ने अपने काजी तौकीर और उदिति सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक अपशब्दों और गालियों का इस्तेमाल किया था, जिससे नाराज होकर सलमान ने उन्हें फटकार लगाई. एक्टर ने कह, 'आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं'. सलमान ने रीति को आईना दिखाते हुए समझाया कि नेशनल टीवी पर उनकी भाषा की वजह से उन पर और उनके पिता की इमेज पर असर पड़ सकता है. जिसके बाद रीति ने अपनी गलती मानी और काजी, उदिति, पूरे बिग बॉस हाउस और देश की जनता से माफी मांगी