Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 59 रन बनाते ही इतिहास रच दिया है. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 1…

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 59 रन बनाते ही इतिहास रच दिया है. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. अब वनडे क्रिकेट में इस कीर्तिमान को हासिल करने के मामले में भारत के ये दोनों महान बल्लेबाज क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं

वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 59 रनों की जरूरत थी. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे. आते ही कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. हालांकि, उन्होंने जरूरत पड़ने पर संभलकर भी खेला और अर्धशतक जड़ा. इसके बाद, कोहली ने 59 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया

𝟭𝟱,𝟬𝟬𝟬 𝗔𝗡𝗗 𝗖𝗢𝗨𝗡𝗧𝗜𝗡𝗚 👏Virat Kohli becomes just the second batter to reach the landmark in ODI cricket 👑Follow the match ➡️ pic.twitter.com/kE7v4bTikh

विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रनों के आंकड़े को पार किया था. अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के इन दो दिग्गजों, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम ही 15000 या उससे अधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड दर्ज है

Fastest to 1⃣5⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs ✅Congratulations to Virat Kohli on becoming the second player to achieve the feat after Sachin Tendulkar 👏👏Updates ▶️ | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/CMhAIOXQhR

विराट कोहली इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं. महान सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में अपने 15000 रन 377 पारियों में पूरे किए थे, जबकि विराट कोहली ने महज 303 पारियों में यह कारनामा करके सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसी के साथ कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं

History made in Thiruvananthapuram! 🏟️#ViratKohli crosses 15,000 ODI runs to become only the 2nd batter in cricket history to reach this landmark, and he does it as the fastest ever in just 303 innings! 🫡🔥#INDvWI 1st ODI 👉 LIVE NOW 👉 pic.twitter.com/g1k7ieGH5E