Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
देश Breaking

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, पीएम मोदी ने किया अरविंद मिल्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का लोकार्पण; 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार -

🕐 25 Oct 2026, 04:40 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, पीएम मोदी ने किया अरविंद मिल्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का लोकार्पण; 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार -

PM Modi Inaugurates Arvind Mills Manufacturing Plant in Varanasi, 1,000 Women to Get Employment,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशीवासियों को नई औद्योगिक सौगात दी। प्रधानमंत्री ने मिर्जामुराद के खोचवां में गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का लोकार्पण किया। करीब 7 एकड़ क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्लांट से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूर्वांचल के युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने प्लांट में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से संवाद कर उनके काम, अनुभव और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।

अरविंद मिल्स के इस नए प्लांट में कुल 1,000 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। अब तक 300 से अधिक महिलाओं की भर्ती की जा चुकी है और उन्हें यूनिट में काम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं से बातचीत के दौरान उनके कार्य और अनुभवों को जाना। यह पहल महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

खोचवां में स्थापित यह प्लांट पूर्वांचल में अरविंद मिल्स की पहली बड़ी मैन्युफैक्चरिंग इकाई है। यहां स्पोर्ट्सवियर, अंडरगारमेंट्स सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी की ओर से जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए भी मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।

प्लांट के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनी के पदाधिकारियों से उत्पादन प्रक्रिया, तैयार किए जा रहे कपड़ों, खादी के वस्त्रों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अरविंद मिल्स के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शुरू होने के बाद इसके दूसरे चरण यानी फेस-2 का निर्माण प्रस्तावित है। इससे भविष्य में रोजगार के अवसर और बढ़ने की उम्मीद है। नई इकाई उत्तर प्रदेश में कपड़ा एवं परिधान निर्माण से जुड़े औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने में योगदान देगी।

इस परियोजना से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

अरविंद मिल्स की शुरुआत वर्ष 1931 में हुई थी। कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है। कंपनी धागे और कपड़े से लेकर तैयार परिधानों तथा औद्योगिक उपयोग के विशेष वस्त्रों तक के कारोबार में सक्रिय है।

अरविंद मिल्स डेनिम, सूती और लिनेन के कपड़े, सूटिंग-शर्टिंग फैब्रिक तथा स्पोर्ट्सवियर के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिधान ब्रांडों को भी कपड़ा उपलब्ध कराती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिर्जामुराद स्थित खोचवां पहुंचने पर हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया और वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद किया।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें