Russia Military Plane Crash: रूस में बड़ा विमान हादसा हो गया है. रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में मंगलवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा उड…

Russia Military Plane Crash: रूस में बड़ा विमान हादसा हो गया है. रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में मंगलवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रास्नोयारोवो गांव के पास हुआ. विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौत हो गई

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि मृतकों में दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में विमान में सवार एक व्यक्ति के बचने की जानकारी सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान टुपोलेव Tu-154 था. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी

A Russian military aircraft has crashed in Amur Oblast. The plane belonged to the Ukrainka air base in the region. Updated figures put the death toll at six of the seven crew members. Reports point to a Tu-95MS plane. pic.twitter.com/oC6WhTR8yD

अमूर क्षेत्र के क्रास्नोयारोवो गांव के पास हुए इस हादसे में विमान में सवार सात लोगों में से छह की मौत हो गई. इनमें दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चोटों के कारण दम तोड़ दिया.हादसे के बाद विमान के ईंधन टैंक में धमाका हुआ, जिसके चलते मलबे में आग लग गई. दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया

Tu-154 सोवियत संघ के दौर में इस्तेमाल होने वाला तीन इंजन वाला जेट विमान था. इसे शुरुआत में मध्यम दूरी की यात्री उड़ानों के लिए तैयार किया गया था. इस विमान ने 1968 में पहली उड़ान भरी और 1970 के दशक की शुरुआत में इसे यात्री सेवाओं में शामिल किया गया

बाद में सेना और सरकार ने भी Tu-154 का इस्तेमाल परिवहन और अन्य विशेष अभियानों के लिए करना शुरू किया. सोवियत संघ के समय यह घरेलू उड़ानों में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख यात्री विमानों में शामिल था. इस विमान के 1,000 से ज्यादा मॉडल बनाए गए थे. तीन इंजन, मजबूत लैंडिंग गियर और कम सुविधाओं वाले हवाई अड्डों से भी संचालन की क्षमता के कारण यह रूस जैसे बड़े देश के अलग-अलग इलाकों में लंबे समय तक उपयोगी रहा