राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी बना चैंपियन

खेल प्रतिभाओं को निखारने की योगी सरकार की पहल; राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी बना चैंपियन
स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के एथलीटों ने पांच स्वर्ण पदक जीते और दो नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए, जिससे राज्य का गौरव बढ़ा
मध्य प्रदेश में आयोजित 70वीं स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन
लखनऊ, नवंबर 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और एथलीटों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयासों के उल्लेखनीय परिणाम मिल रहे हैं।
12 से 16 नवंबर तक मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित 70वीं स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ के एथलीटों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर और दो नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश की टीम कुल 61 अंक हासिल कर चैंपियनशिप की ओवरऑल चैंपियन बनी
अंडर-17 बालक वर्ग में कॉलेज के नौ एथलीटों ने भाग लिया। अरमान खान ने लंबी कूद में 7.18 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता
समीर खान ने 800 मीटर और 1500 मीटर दोनों दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया
4×100 मीटर रिले में शौर्यवीर सिंह, कृष्णम तोमर, गौरव यादव और मयंक बहादुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
स्रोत: Maverick News30
