Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

राष्ट्रीय एकता दिवस पर यूपी के युवाओं को बड़ी सौगात, 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी -

🕐 31 Oct 2026, 03:00 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
राष्ट्रीय एकता दिवस पर यूपी के युवाओं को बड़ी सौगात, 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी -

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और कौशल विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोक भवन सभागार में 1,725 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

– PET Exam 2026: जिले में 23 केंद्रों पर परीक्षा शुरू, बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की मुश्किलें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योजना से जुड़े विशेष पोर्टल का लोकार्पण करेंगे साथ ही, योजना के पहले चरण में लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और गौतम बुद्ध नगर में कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास केंद्रों का शिलान्यास किया जाएगा, इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा, समारोह में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा, इसके अलावा, एमएसएमई विभाग और यूपीएसआईसी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षित युवाओं को जॉब ऑफर लेटर और प्लेसमेंट लेटर वितरित किए जाएंगे।

– Amethi News: गौरीगंज सीट से 2027 का चुनाव लड़ेंगे मटियारी? बोले- पार्टी नेतृत्व पर पूरा भरोसा

वहीं, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमएसएमई विभाग के लाभार्थियों को टूलकिट और वित्तीय सहायता के चेक भी सौंपे जाएंगे, सरकार की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश में कौशल आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार करना है, इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, आशीष पटेल और भूपेंद्र चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, इसके अलावा राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा, विधायक जय देवी, डॉ. नीरज बोरा, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला और अमरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें