उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर और राम जन्मभूमि आंदोलन को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है, लखनऊ में व…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर और राम जन्मभूमि आंदोलन को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है, लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन को बाधित करने की कोशिश करने वाले लोग आज खुद को राम भक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं, सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथियों की ओर से कथित तौर पर ऐसे तथ्य पेश किए जाते थे, जिनसे राम जन्मभूमि आंदोलन में बाधा पैदा हो, उन्होंने कहा कि इन दलों की कोशिश थी कि राम मंदिर के पक्ष में फैसला न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर का विरोध कर रहे थे और राम भक्तों पर गोली चलाने की कार्रवाई से जुड़े रहे, वही लोग आज समय-समय पर खुद को राम भक्त साबित करने की कोशिश करते हैं, सीएम योगी ने इसे विश्व हिंदू परिषद की वैचारिक विजय बताया, उन्होंने बजरंग दल और वीएचपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामकाज में ‘कालनेमि’ भी प्रवेश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी आंदोलन को बदनाम करने के लिए इसमें घुसने की कोशिश कर सकते हैं।

– चंद्रशेखर आजाद का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- ‘उनका PDA बदलता रहता है’

सीएम योगी ने राम मंदिर के शिलान्यास और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विपक्षी नेताओं की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए, उन्होंने दावा किया कि आमंत्रण दिए जाने के बावजूद कुछ लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता थी, मुख्यमंत्री ने इसी संदर्भ में ‘जालीदार टोपी’ का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर तंज कसा, उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि अगर वे राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए तो उनका वोट बैंक उनसे दूर हो जाएगा।

– जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, बोले- घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान

सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन को कमजोर करने और अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण लंबे संघर्ष के बाद संभव हुआ है और कार्यकर्ताओं को आंदोलन को बदनाम करने वाली कथित साजिशों से सतर्क रहना होगा, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक समय में राम के अस्तित्व को लेकर सवाल उठाए गए और हिंदू समाज की भावनाओं को अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि आज वही लोग राम मंदिर और उससे जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं, अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी के इस बयान के बाद राम मंदिर और अयोध्या का मुद्दा एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सियासत के केंद्र में आ गया है।

Welcome! Log into your account

Forgot your password? Get help