Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

रकुलप्रीत, वासु भगनानी समेत स्टार्स और कंपनियों पर इनकम टैक्स का बड़ा छापा, पैसा बाहर भेजने के लगे आरोप

🕐 28 Sep 2026, 04:10 pm• 3 min padho • Chugal Khor News
रकुलप्रीत, वासु भगनानी समेत स्टार्स और कंपनियों पर इनकम टैक्स का बड़ा छापा, पैसा बाहर भेजने के लगे आरोप

Income Tax Raids on Bollywood: बॉलीवुड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने सोमवार को तलाशी अभियान शुरू किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और कंपनियों के करीब 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमें पहुंची हैं. ये कार्रवाई कथित तौर पर फिल्म प्रोजेक्ट्स और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन के तहत विदेशों में भेजी गई रकम की जांच के सिलसिले में की जा रही है. हालांकि, आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर डिटेल में आधिकारिक बयान फिलहाल सामने नहीं आया है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई आयकर विभाग की कई टीमें सोमवार को अलग-अलग जगहों पर एक साथ पहुंचीं. इन ठिकानों का संबंध एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से बताया जा रहा है. तलाशी के दौरान कथित तौर पर वित्तीय लेनदेन से जुड़े डाक्यूमेंट्स और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि जांच में विभाग को क्या-क्या डाक्यूमेंट्स या जानकारी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस कार्रवाई को कथित टैक्स अनियमितताओं और विदेशों में भेजी गई रकम से जुड़े लेनदेन की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग को फिल्म शूटिंग, विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन से जुड़े कामों के नाम पर विदेशों में बड़ी रकम भेजे जाने से संबंधित जानकारी मिली थी. इसी जानकारी के आधार पर विभाग ने मुंबई में कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इस दौरान अधिकारियों की ओर से संबंधित वित्तीय डाक्यूमेंट्स, लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की जांच किए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि जांच के दौरान किसी व्यक्ति या कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप आधिकारिक तौर पर तय किया गया है या नहीं. यानी फिलहाल ये कार्रवाई जांच के स्तर पर है और तलाशी के आधार पर किसी व्यक्ति या कंपनी को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा

इस इनकम टैक्स कार्रवाई में फिल्म निर्माता वाशु भगनानी का नाम भी सामने आया है. वाशु भगनानी लंबे समय से बॉलीवुड फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग की तलाशी उनके कारोबार और उससे जुड़े कुछ ठिकानों तक भी पहुंची है. हालांकि, फिलहाल विभाग की ओर से ये जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि तलाशी के दौरान क्या मिला या आगे की कार्रवाई क्या होगी

इस कार्रवाई में पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकानों का नाम भी सामने आया है. पैनोरमा स्टूडियोज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में से एक है. कंपनी ‘दृश्यम’ जैसी चर्चित फ्रेंचाइजी से जुड़ी रही है और हाल ही में उसके कॉरपोरेट रिकॉर्ड्स में ‘दृश्यम 3’ से संबंधित डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट की जानकारी भी सामने आई थी

आपको बता दें कि वाशु भगनानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के ससुर हैं, रकुल ने 2024 में उनके बेटे फिल्ममेकर और एक्टर जैकी भगनानी से शादी की थी. उनकी शादी आईटीसी ग्रैंड गोवा रिजॉर्ट में हुई थी

ये भी पढ़ें: 'कुछ लोग नफरत फैलाने के पैसे ले रहे हैं', ऑनलाइन ट्रोलिंग पर फूटा 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के मेकर्स का गुस्सा

स्रोत: NewsNation TV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें