Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिली खाकी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे -

🕐 06 Nov 2026, 04:40 pm• 3 min padho • Chugal Khor News
योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिली खाकी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे -

उत्तर प्रदेश पुलिस को शुक्रवार को 4,543 नए उपनिरीक्षक मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसी के वर्षों का संघर्ष सफल हुआ, तो किसी का बचपन से देखा पुलिस अधिकारी बनने का सपना साकार हो गया।कार्यक्रम में नवचयनित उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा गया। अभ्यर्थियों के मुताबिक, आवेदन शुल्क के अलावा उन्हें किसी भी स्तर पर न तो रिश्वत देनी पड़ी और न ही किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ी।

चयनित युवाओं ने कहा कि महज एक साल के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी होना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।बदायूं निवासी प्रशांत कुमार का चयन उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। लगातार मेहनत और प्रयास के बाद आखिरकार उनका सपना पूरा हुआ। प्रशांत ने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब पारदर्शी व्यवस्था के चलते योग्य अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।वहीं, इसी पद पर चयनित सुमित शर्मा ने बताया कि वह वर्ष 2022 से तैयारी कर रहे थे। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी हुई और कहीं भी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में आने के बाद उनकी प्राथमिकता पूरी ईमानदारी से ड्यूटी करना और किसी के साथ अन्याय न होने देना होगी।

नवचयनित उपनिरीक्षक शिवी शर्मा के लिए यह दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से वह इस सफलता के लिए मेहनत कर रही थीं। दीपावली से पहले धनतेरस के दिन नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए महालक्ष्मी के आशीर्वाद जैसा है। उन्होंने कहा कि जिस भर्ती प्रक्रिया में बिना किसी रिश्वत के सफलता मिली है, उसी तरह वह भी अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगी। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।बरेली निवासी उदयवीर सिंह कठेरिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने भी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। भर्ती में किसी तरह की सिफारिश या अनियमितता का सामना नहीं करना पड़ा।

मुजफ्फरनगर निवासी अंशु चौधरी ने कहा कि महज एक साल के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी होना युवाओं के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने निष्पक्ष चयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली सीख को आत्मसात कर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।बरेली निवासी राजा बाबू का बचपन से ही पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना था, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क के अलावा भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में उन्हें एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनने के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है। उनकी कोशिश रहेगी कि गरीब, शोषित और वंचित लोगों को न्याय मिले और जरूरतमंदों की आवाज सुनी जाए।नवचयनित उपनिरीक्षकों के अनुभवों से साफ है कि नियुक्ति पत्र उनके लिए सिर्फ सरकारी नौकरी मिलने की खुशी नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, मेहनत और सपनों के साकार होने का प्रतीक भी है। युवाओं ने भरोसा जताया कि जिस पारदर्शिता के साथ उनका चयन हुआ है, उसी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ वे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें