3…

3 उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार, 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ, पार्टी के स्तर पर 8 सीटों के लिए कई नामों पर चर्चा की गई है, इनमें स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा, गीता शाक्य, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, प्रियंका रावत, हरदीप सिंह पुरी, बृजलाल, प्रकाश पाल और दुर्विजय शाक्य समेत कई नाम बताए जा रहे हैं हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर नहीं लगाई गई है, रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदेश स्तर से संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की प्रक्रिया भी चल रही है, अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व की ओर से किया जाना है।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय है। पार्टी की ओर से तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे जाने की बात सामने आई है हालांकि, सपा ने अभी अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

– पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कों की होगी बड़े स्तर पर मरम्मत, 1 अक्टूबर से चलेगा रोड रेस्टोरेशन अभियान

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी, चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी होनी है।

उत्तर प्रदेश की जिन 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें से 8 सीटें फिलहाल बीजेपी के पास हैं, जबकि एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास है, मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है, राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं और चुनाव एकल संक्रमणीय मत के जरिए आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होता है, ऐसे में विधानसभा में दलों की मौजूदा संख्या चुनावी समीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

– आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन, 6 गिरफ्तार; गंभीर धाराओं में मुकदमा

फिलहाल सभी की नजरें बीजेपी के उम्मीदवारों के ऐलान और समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित किए जाने वाले तीन नामों पर टिकी हैं, नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही यूपी की 10 राज्यसभा सीटों को लेकर सियासी तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

Forgot your password? Get help