Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

यूपी में INDIA गठबंधन की राह आसान नही,अमेठी में कांग्रेस समर्थकों ने ठोका 200 सीटों पर दावा -

🕐 25 Oct 2026, 02:40 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
यूपी में INDIA गठबंधन की राह आसान नही,अमेठी में कांग्रेस समर्थकों ने ठोका 200 सीटों पर दावा -

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ दोनों दल गठबंधन के तहत साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ समय-समय पर ऐसे बयान और घटनाक्रम सामने आते हैं, जो गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर देते हैं। इसी बीच कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में लगे कुछ पोस्टरों ने यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ दी है।

दरअसल, अमेठी में कांग्रेस समर्थकों की ओर से जगह-जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 200 सीटों की मांग की गई है। पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘200 सीट हक है हमारा’, जबकि इसके साथ ही ‘प्रदेश को है राहुल गांधी पर भरोसा’ का नारा भी दिया गया है।इन पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ बराबरी की हिस्सेदारी चाहते हैं? क्या सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन के भीतर अभी से दबाव बनाने की कोशिश शुरू हो गई है?

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर समय-समय पर अलग-अलग सुर सुनाई देते रहे हैं। कभी कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम के बयानों को लेकर सियासी चर्चा तेज होती है, तो कभी समाजवादी पार्टी की तरफ से गठबंधन को लेकर आने वाली प्रतिक्रियाएं नए सवाल खड़े कर देती हैं। ऐसे में अमेठी के पोस्टरों ने एक बार फिर दोनों दलों के राजनीतिक रिश्तों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस समर्थकों की ओर से 200 विधानसभा सीटों की मांग ऐसे समय में उठाई जा रही है, जब यूपी में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या समाजवादी पार्टी कांग्रेस को इतनी बड़ी हिस्सेदारी देने के लिए तैयार होगी? या फिर चुनाव नजदीक आते-आते सीट बंटवारे का मुद्दा दोनों दलों के बीच खींचतान की वजह बनेगा?फिलहाल अमेठी में लगे इन पोस्टरों ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के एक वर्ग की ओर से ज्यादा सीटों की मांग उठने लगी है।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें