3…
3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ के जीपीओ स्थित पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगाई गई ‘जनसेवा से देशसेवा’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह लड़ाई फिर 80-20 की हो गई है। 80 फीसदी एनडीए और 20 फीसदी पीडीए का हिस्सा है। पीडीए का क्या हाल होगा, यह बाद में पता चलेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात के एक छोटे से गांव से निकलकर नरेंद्र मोदी आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता और स्वयंसेवक ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। उस समय गुजरात भीषण आपदा से जूझ रहा था और प्रदेश में चिंता का माहौल था। ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने गुजरात को मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित करने का काम किया।सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया के सामने एक सशक्त और समर्थ देश के रूप में प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में देशवासियों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ा और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री और लखनऊ के सांसद थे। आज नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। 12 वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, जबकि आज भारत दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से मजबूत हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्यमिता के नए अवसर तैयार हुए हैं। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास से भरा युवा देश की ताकत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की प्रतिभा को नई दिशा दे रहे हैं।सीएम योगी ने कहा कि देश में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव आया है। रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन, ब्रॉडगेज नेटवर्क, ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट डेडिकेटेड कॉरिडोर के साथ वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं ने देश की तस्वीर बदल दी है। एयर कनेक्टिविटी का भी विस्तार हुआ है और अब सामान्य वर्ग का व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर रहा है।उत्तर प्रदेश में विकास और कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय प्रदेश में ‘एक जिला-एक माफिया’ सत्ता के समानांतर व्यवस्था चलाते थे, लेकिन आज ‘एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज’, ‘एक जिला-एक उत्पाद’ और ‘एक जिला-एक व्यंजन’ जैसी योजनाओं के जरिए प्रदेश आगे बढ़ रहा है। कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मान और बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।डिजिटल इंडिया का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले जनधन खातों को लेकर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों और श्रमिकों के खातों में सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत किया है और बिचौलियों की भूमिका को खत्म किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे कार्यों को संभव बनाया है, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, रसोई गैस कनेक्शन, स्टार्टअप इकोसिस्टम, हाईवे और एक्सप्रेसवे का विस्तार तथा इनलैंड वाटरवे जैसी सुविधाएं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है।रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय देश रक्षा उपकरणों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन आज भारत रक्षा क्षेत्र में उत्पादन के साथ निर्यात भी कर रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स की संख्या बढ़ी है। आईआईटी, आईआईएम और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन के बाद देशवासियों को ‘विकसित भारत-2047’ का सामूहिक संकल्प दिलाया। लखनऊ में भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मशाल सौंपी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया।
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0