6…
6 उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश के मत्स्य क्षेत्र को 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। निवेशकों ने मत्स्य पालन के साथ कोल्ड चेन, फीड मिल, हैचरी, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, वैल्यू एडिशन और निर्यात जैसे क्षेत्रों में निवेश की रुचि दिखाई है। इनमें कोल्ड चेन क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 509.20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं।फीड मिल क्षेत्र में 51 करोड़ रुपये, वैल्यू एडिशन एवं निर्यात में 20 करोड़ रुपये, मत्स्य पालन में 13.80 करोड़ रुपये तथा हैचरी एवं बीज उत्पादन के क्षेत्र में 6.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
इन प्रस्तावों से प्रदेश में मत्स्य उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण और विपणन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं।ट्रेड शो में फिश व्हाइट, बीवीजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु, पीवीआर एक्वा और व्हाइट फिश वाराणसी समेत कई निवेशकों और उद्यमियों ने मत्स्य क्षेत्र में निवेश को लेकर रुचि दिखाई। निवेशकों ने आधुनिक हैचरी, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज, फीड उत्पादन, शीत श्रृंखला और मूल्य संवर्धित मत्स्य उत्पादों के क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा की।मत्स्य विभाग की महानिदेशक धनलक्ष्मी के. ने बताया कि ट्रेड शो के दौरान निवेशकों को प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र से जुड़ी निवेश संभावनाओं, विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। निजी निवेश के जरिए मत्स्य उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
मत्स्य विभाग की प्रदर्शनी और स्टॉल निवेशकों, उद्यमियों, विद्यार्थियों और मत्स्य पालकों के आकर्षण का केंद्र रहा। यहां मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों, हैचरी, बीज उत्पादन, प्रसंस्करण, कोल्ड चेन और निर्यात से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी गई।ट्रेड शो के दौरान निवेशकों और विभागीय अधिकारियों के बीच प्रस्तावित परियोजनाओं, निवेश की संभावनाओं, तकनीकी जरूरतों और संभावित कार्यक्षेत्रों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इन चर्चाओं के परिणामस्वरूप मत्स्य क्षेत्र के विभिन्न उप-क्षेत्रों में कुल 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0