मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में नवचयनित 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नियुक्ति पत्…

'मैं उनसे कहूंगा गिनते रहें, हम नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं, चिंता मत करो...', अखिलेश यादव के सवाल का CM योगी ने दिया करारा जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में नवचयनित 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण का काम अब चलता रहेगा

भारत

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। 11 अभ्यर्थियों को मंच पर नियुक्ति पत्र मिला। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम में का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रामीण विकास पर केंद्रित एक विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को चयन प्रक्रिया पर अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला। इस दौरान सीएम योगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज भी कसा

सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र हाथ में आया तो किसी को परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी, किसी को अपने बच्चे के भविष्य की चिंता से राहत मिली। वर्षों की मेहनत के बाद नौकरी मिलने की खुशी साझा करते हुए कुछ अभ्यर्थी भावुक हुए तो बोलते-बोलते गला भी रुंध गया। नौकरी पाने वालों ने चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया

आज यूपी कर्फ्यू, दंगा, माफिया, उपद्रव से मुक्त है-सीएम योगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "16 करोड़ लोगों को क्या चेहरा देखकर राशन दिया जा रहा है? बिना भेदभाव के दिया जाता है। गरीब को मिल रहा है जो हकदार है। लेकिन 2017 से पहले अराजकता थी। हर जिले में माफिया सक्रिय था। माफिया की समानांतर सरकार चलती थी। कोई सुरक्षित नहीं था। आज यूपी कर्फ्यू, दंगा, माफिया, उपद्रव से मुक्त है।"

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नियुक्तियों को लेकर बीते दिनों किए गए सवाल का सीएम योगी ने तंज भरा जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा, "सपा के अध्यक्ष कह रहे थे कि नियुक्ति पत्र वितरित नहीं हो रहे। मैंने कहा कि चिंता मत करो हर सप्ताह एक नियुक्ति पत्र कार्यक्रम जरूर करेंगे। सिंतबर में ये मेरा चौथा नियुक्ति पत्र कार्यक्रम है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से यही नियुक्ति पत्र वितरण का काम फिर शुरू कर देंगे...मैं उनसे कहूंगा कि गिनते रहें। हम नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं।"