Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उराँव की जन्म शताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

🕐 30 Oct 2026, 02:40 am• 1 min padho • Chugal Khor News
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उराँव की जन्म शताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणा: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, डिगमा का नाम बदलकर 'इंजीनियर बाबा कार्तिक ओराँव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अंबिकापुर' किया जाएगा।

सीतापुर को ₹28 करोड़ से अधिक लागत की 3.82 किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क मिली; मुख्यमंत्री ने भूमि-पूजन समारोह किया

मुख्यमंत्री ने महिला एनजीओ मेस और पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित पुलिस आवासीय भवनों का उद्घाटन किया

बाबा कार्तिक उराँव ने आदिवासी समुदाय को शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से प्रगति का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री श्री साय

आदिवासी समुदाय के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों की रक्षा में बाबा कार्तिक उराँव का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार आदिवासी नेताओं की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता से बस्तर में शांति, विश्वास और विकास के नये युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री श्री साय

विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा अहम भूमिका; हमारा संकल्प प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है: मुख्यमंत्री

रायपुर, अक्टूबर 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से सरगुजा क्षेत्र में आयोजित आदिवासी समाज के महान नेता, प्रसिद्ध इंजीनियर और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उराँव के जन्मशताब्दी समारोह में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने बाबा कार्तिक उराँव की भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, डिगमा, अम्बिकापुर का नाम 'इंजीनियर बाबा कार्तिक उराँव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अम्बिकापुर' किया जाएगा।

स्रोत: Maverick News30

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें