मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले के लिए 232 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की

₹24.29 करोड़ के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं ₹208.20 करोड़ के 54 कार्यों का शिलान्यास
हमारा संकल्प सरगुजा क्षेत्र सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को साकार करना है: मुख्यमंत्री साय
प्रेमनगर नगर पंचायत के लिए ₹2.70 करोड़ के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा
गुंबद निर्माण के लिए ₹1 करोड़, इनडोर स्टेडियम के लिए ₹50 लाख और दो किलोमीटर बिटुमिनस सड़क के लिए ₹1.20 करोड़ की घोषणा
जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर प्रदेश में प्रथम और देश में चौथे स्थान पर; मुख्यमंत्री ने जिले को दी बधाई
जिले में 2,212 जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्यों पर खर्च होंगे ₹130.56 करोड़
मुख्यमंत्री साय रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल हुए
रायपुर, अक्टूबर 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सूरजपुर जिले के लिए 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के बड़े पैकेज की घोषणा की। प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअली जुड़कर उन्होंने 24 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत के 63 पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 208 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 54 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर नगर पंचायत के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्यों की भी घोषणा की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार सरगुजा और बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाओं को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकता रही। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प यह सुनिश्चित करना है कि विकास की रोशनी राज्य के अंतिम गांव तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को प्रगति के समान अवसर मिले।
स्रोत: Maverick News30
