मुख्यमंत्री ने लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत आवेदनों का सही ढंग से समाधान नहीं करने और लापरवाही बरतने पर 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मुख्य विशेषताएं
लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक शिकायतों का पारदर्शी एवं व्यापक तरीके से समाधान करना तथा नागरिकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी कार्यक्रम की मूल भावना को समझें और अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन करें
आज के राज्य स्तरीय लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम में कुल 76 आवेदक शामिल हुए और उनके मामलों का समाधान किया गया
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों तथा जिलाधिकारियों को आवेदकों की शिकायतों के समाधान हेतु लिये गये निर्णयों की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदनों के निराकरण में अपना पूर्ण सहयोग दें। सभी की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से समाधान करना तथा उन्हें न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है
पटना, नवंबर 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम कक्ष में आयोजित राज्यस्तरीय लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम में शामिल हुए. आज के कार्यक्रम में कुल 76 आवेदकों ने भाग लिया और उनके मामलों का समाधान किया गया
बैठक के दौरान प्रदेश भर से आये आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं. मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, गृह विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ऊर्जा विभाग तथा पथ निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागों को आवेदकों की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों ने आवेदकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। जिन आवेदकों की शिकायतों का समाधान किया गया, उन्होंने राज्य-स्तरीय लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि जो समस्याएं कई दिनों से अनसुलझी थीं, उनका समाधान कार्यक्रम के माध्यम से शीघ्रता से किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से आम जनता को काफी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिये जाने के बाद कुछ आवेदक संतुष्ट दिखे
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना और जनता की संतुष्टि सुनिश्चित करना है
स्रोत: Maverick News30
