Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 48 नवप्रशिक्षित DSP की पासिंग आउट परेड की ली सलामी, पुलिस को दिए नए संकल्प, पढ़ें खबर

🕐 03 Nov 2026, 04:20 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 48 नवप्रशिक्षित DSP की पासिंग आउट परेड की ली सलामी, पुलिस को दिए नए संकल्प, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी में आयोजित 44वें और 45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया है। बता दें इस दौरान मुख्यमंत्री ने 48 नवप्रशिक्षित उप पुलिस अधीक्षकों की पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा से सजी परेड ने समारोह को खास बना दिया

जानकारी के लिए बता दें समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी 48 नवप्रशिक्षित अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं है। जिसमें उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) केवल प्रशिक्षण का अंत नहीं है, बल्कि जनसेवा और नागरिकों की सुरक्षा की नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। पुलिस अधिकारियों को राष्ट्र और समाज की सेवा को अपने जीवन का सबसे बड़ा गौरव बनाना चाहिए

मुख्यमंत्री का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) का इतिहास गौरवशाली रहा है। प्रदेश पुलिस ने चंबल और रीवा क्षेत्र में डकैतों की चुनौती का मजबूती से सामना किया है। इसके साथ ही नक्सलवाद (Naxalism) के खिलाफ अभियान में भी पुलिस ने अपनी क्षमता और साहस का परिचय दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के सामने डकैतों, नक्सलवाद और नशे के कारोबार जैसी तीन बड़ी चुनौतियां हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक सफलता हासिल करना है। प्रदेश में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के कल्याण और विभाग में भर्ती को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते पौने तीन वर्षों में पुलिस विभाग में 17 हजार 710 पदों पर भर्ती की गई है। वहीं, करीब 22 हजार 500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बहादुरी दिखाने वाले 60 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न (Out of Tur) प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के हितों का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है

दरसअल, समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं है। इनमें 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, एक किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड का निर्माण और 12 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण शामिल है। जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के किसी सदस्य के वीरगति प्राप्त करने पर सरकार उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है। खिलाड़ियों को नौकरी देने का प्रावधान भी किया जा रहा है। प्रदेश में किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री ने नवप्रशिक्षित DSP अधिकारियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, साहस और अनुशासन के साथ करें। जिसमें आम नागरिकों की सुरक्षा और जनसेवा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिकारी मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कानून व्यवस्था मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें