2…

2 महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को आयोजित CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग ने प्रदर्शन स्थल पर सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के रूप में हुई है, वह ठाणे के डोस्टी वेस्ट काउंटी के बी विंग में रहते थे। पिल्लई करीब शाम 4:30 बजे शिवाजी पार्क पहुंचे थे, करीब आधे घंटे बाद, लगभग 5 बजे उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की, मौके पर मौजूद उनके दोस्त और पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए पहुंचे, एक डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उन्हें शिवाजी पार्क स्थित सुश्रुषा अस्पताल ले जाया गया, पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और परिवार की सहमति के बाद शव सौंप दिया गया।

शिवाजी पार्क में आयोजित यह प्रदर्शन CJP की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था, प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके समेत संगठन के नेताओं ने मंच से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान समर्थक अलग-अलग संदेशों और नारों वाली तख्तियां लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में CJP नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े अपने आरोपों को लेकर सरकार और निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल उठाए, रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन में फिल्म जगत से जुड़े कुछ लोग भी शामिल हुए थे, शिवाजी पार्क में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई थी और इलाके में बैरिकेडिंग भी की गई थी, प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

इस बीच, बुजुर्ग की मौत की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की है, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, मौत को हार्ट अटैक से जोड़ा गया है, प्रदर्शन में शामिल होने और उनकी मृत्यु के बीच किसी प्रत्यक्ष कारण की पुष्टि रिपोर्टों में नहीं की गई है।

Forgot your password? Get help