Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

भोपाल में ‘अभ्युदय 2026’ सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, सुशासन, विकास और किसान कल्याण को मिलेगी नई गति

🕐 25 Oct 2026, 02:20 am• 2 min padho • Chugal Khor News
भोपाल में ‘अभ्युदय 2026’ सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, सुशासन, विकास और किसान कल्याण को मिलेगी नई गति

Abhyudaya 2026 Sammelan: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय 2026’ का आयोजन किया गया है। बता दें कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस दौरान सुशासन, प्रशासनिक दक्षता और प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सपर्ट्स के अनुभव और सुझावों से प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि ‘अभ्युदय 2026’ सम्मेलन (Abhyudaya 2026 Sammelan) प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ज्यादा प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिसमें कई प्रतिष्ठित संस्थानों के एक्सपर्ट्स के साथ विचार-विमर्श से शासन व्यवस्था में सुधार करने और बेहतर कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आगामी दिसंबर महीने में मंत्रियों और विधायकों के साथ भी मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्या उद्देश्य विकास कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाना है

मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। प्रदेश में करीब 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं पर काम जारी है। साथ ही, रेलवे क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। विंध्य सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रेल परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष (Krishi Kalyan Varsh) में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। धार के पास जनजातीय क्षेत्र में सिंचाई से जुड़ी बड़ी परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। इससे धार सहित आदिवासी क्षेत्रों के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। जिसमें सिंचाई की सुविधा बढ़ने से कृषि उत्पादन में सुधार और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी

मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि विंध्य क्षेत्र के सीधी जिले, बुंदेलखंड के पन्ना और ओंकारेश्वर क्षेत्र की विकास परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इनमें से कुछ परियोजनाओं का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ‘अभ्युदय 2026’ सम्मेलन में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और सुशासन को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। वहीं, सिंचाई परियोजनाओं के जरिए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता भी सामने आई

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें