PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (27 सितंबर) को अपने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किए. इस बार मन की बात…
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (27 सितंबर) को अपने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किए. इस बार मन की बात रेडियो कार्यक्रम का ये 138वां एडिसोड के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले, 9/11 के आतंकी हमले का भी जिक्र किया. जिसे इस साल 25 साल पूरे हो गए
पीएम मोदी ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, "मन की बात में हम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों को मंच देते है. देश की उपलब्धियों की बात करते हैं भारत की ऐसी ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि को एक दिन बाद 10 साल पूरे होने जा रहे हैं. ये उपलब्धि है सर्जिकल इस्ट्राइक की."
पीएम मोदी ने आगे कहा, "दस वर्ष पहले 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. एलओसी के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी. सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था."
पीएम मोदी ने कहा, "आतंकी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक जो दर्द झेला था सर्जिकल स्ट्राइक ने उस कष्ट के खिलाफ हमारी निर्माण प्रतिक्रिया थी. बीते एक दशक में बालाकोट की एयरस्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा."
पीएम मोदी ने आगे कहा, "आतंकवादी हमलों ने भारत को लंबे समय तक चोट पहुंचाई है, एक समय था जब भारत में सीरियल ब्लास्ट होना सामान्य बात हो गई थी, सितंबर के इस महीने में यानी 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट में अनेक निर्दोष लोग मारे गए थे. इसके कुछ सप्ताह बाद ही मुंबई में 26/11 का कितना बड़ा हमला हुआ था. पहले भी हर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग होती थी लेकिन उस पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था. समय बीतने का इंतजार किया जाता था, अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी लेकर चल रहा है. और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं."
मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को भी याद किया. पीएम मोदी ने कहा अशोक सिंघल का जन्म 27 सितंबर 1926 को आज के ही दिन आगरा में हुआ था. पीएम मोदी ने उनकी जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज में रहकर तपस्वियों जैसा जीवन जिया. उन्होंने राम-जन्मभूमि आंदोलन को जो दिशा दी, जो ऊर्जा दी, आज उसी का नतीजा है कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर को साक्षात देख रहे हैं."
मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 1026 ईस्वी में जब गजनी के हमले में सोमनाथ मंदिर का विध्वंस हुआ था, उसी साल गुजरात के मोढेरा स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ था. पीएम मोदी ने आगे कहा कि उस दौरान मोढेरा मंदिर को भी तोड़ा गया था. इस लिहाज से मोढेरा मंदिर के विध्वंस की घटना को भी इस साल एक हजार साल पूरे हो रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि मोढेरा के सूर्य मंदिर का निर्माण 1025 ईस्वी में राजा भीमदेव ने कराया था. इस मंदिर के निर्माण के सिर्फ एक साल बाद ही उस पर हमला हुआ था और उसे नुकसान पहुंचाया गया. पीएम मोदी ने कहा कि आज मोढेरा केवल अपने प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि गुजरात का यह गांव देश का पहला सोलर विलेज यानी सूर्य ग्राम बन गया है




टिप्पणियाँ 0