भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

पटना, नवंबर 2026: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज पूरे राज्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी. पटना में 42 क्रांति मार्ग, सिंचाई भवन के निकट, तिकोना में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर राज्यस्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया.
सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद डॉ. भीम सिंह, विधायक श्याम रजक, विधान परिषद सदस्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधान परिषद सदस्य कुमुद वर्मा समेत अन्य राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया.
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भी आरती की और पूजा-अर्चना की. उन्होंने राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, बिहार गीत और देशभक्ति गीत गाए
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है. देश की आजादी में महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की थी. हम सभी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। मैं बिहार और देश के लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि उनके आशीर्वाद से बिहार में समृद्धि आये
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के बच्चों ने अंडर-19 एशिया कप मैच में पाकिस्तान को हरा दिया, जिससे यह ऐतिहासिक दिन बन गया. अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल में भारतीय युवा टीम ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. मैं एशिया कप जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। अपने उत्साह, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का शिलान्यास किया था. बिहार के विकास में उनका योगदान अहम रहा है. उनका सहयोग और मार्गदर्शन प्रदेश को मिलता रहा है और आज भी मिल रहा है। नीतीश कुमार के सम्मान में इस पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है
स्रोत: Maverick News30
