Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

बैतूल में सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिले 30 करोड़ रुपये

🕐 02 Nov 2026, 12:00 am• 2 min padho • Chugal Khor News
बैतूल में सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिले 30 करोड़ रुपये

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिलेवासियों को कई बड़ी सौगातें दीं है। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि अंतरित की। इस राशि से तेंदूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक सहायता मिलेगी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल वन क्षेत्र की ग्राम वन समितियों के सदस्यों को 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की काष्ठ लाभांश राशि भी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की है। सरकार के इस कदम को वन समितियों और वन उपज से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है

मुख्यमंत्री ने बैतूल जिले के विकास को गति देने के लिए 297 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाले 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 145 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार 55 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया है

बता दें इस तरह कार्यक्रम में कुल 442 करोड़ रुपये से अधिक के 107 विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली। इन परियोजनाओं से जिले में विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है

जानकारी के लिए बता दें कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कई विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की है

‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत बैतूल जिले के 1,731 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। वहीं, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 230 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कई सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम के माध्यम से वन उपज संग्राहकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें