1…
1 उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर निशाना साधा है, उन्होंने कांग्रेस पर सकारात्मक राजनीति के बजाय ‘डिस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स’ करने का आरोप लगाया, बृजभूषण शरण सिंह ने ये बातें गोंडा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
– मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर बृजभूषण शरण सिंह ने चुनाव आयोग का बचाव किया, उन्होंने आयोग को एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था बताया और उसके पदाधिकारियों पर ‘वोट चोरी’ जैसे आरोप लगाए जाने पर सवाल उठाए, बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोपों से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की बात को लोग गंभीरता से नहीं लेते। ये बृजभूषण शरण सिंह के अपने राजनीतिक दावे हैं।
पूर्व सांसद ने कांग्रेस की राजनीतिक शैली पर भी टिप्पणी की, उनके मुताबिक, कांग्रेस को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए, लेकिन पार्टी इसके बजाय ‘डिस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स’ कर रही है, उन्होंने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ संबंधी आरोपों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस इन्हीं मुद्दों के सहारे अपनी राजनीति आगे बढ़ा रही है, गौरतलब है कि राहुल गांधी हाल के दिनों में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए कुछ आरोपों को खारिज किया है।
– यूपी के छात्रों के लिए बड़ी राहत, 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में आएंगे 148 करोड़ रुपये
राजनीतिक बयान के अलावा बृजभूषण शरण सिंह ने विमान को हाईजैक की कोशिश से बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की भी सराहना की, उन्होंने पायलट की सूझबूझ और साहस की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कार्रवाई से बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाने में मदद मिली, बृजभूषण ने इसे देश के लिए गर्व की बात बताया, बृजभूषण शरण सिंह के ताजा बयान ऐसे समय आए हैं, जब उत्तर प्रदेश में चुनावी राजनीति को लेकर गतिविधियां तेज हैं, हाल ही में उन्होंने 2029 में गोंडा से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की थी, राहुल गांधी और चुनाव आयोग को लेकर उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है।
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0