बिहार में हाल की आपराधिक घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भ…

बिहार में हाल की आपराधिक घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी राज्य में बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई है, उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

चिराग पासवान ने हालिया घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, उन्होंने कहा कि वह ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं, जहां उनके अनुसार अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है, उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई और कहा कि बिहार और बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय रहते कार्रवाई जरूरी है, बिहार में हाल के दिनों में महिलाओं और युवतियों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जमुई में एक युवती से कथित दुर्व्यवहार के बाद मामला चर्चा में आया, इसके बाद समस्तीपुर और बांका से भी महिलाओं से जुड़े मामलों की खबरें सामने आईं, बांका के मंदार हिल मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की, चिराग पासवान ने ऐसे मामलों में केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही।

– प्रशांत किशोर का दिल्ली दौरा, जन सुराज के विस्तार पर क्या बोले PK? 6 महीने की तैयारी का दिया संकेत

चिराग पासवान ने कहा कि लगातार सामने आ रही घटनाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है, उन्होंने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की, उनकी यह टिप्पणी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पार्टी बिहार की सत्तारूढ़ व्यवस्था का हिस्सा है, हाल के दिनों में चिराग पासवान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से अपनी चिंता जाहिर करते रहे हैं।

– लखनऊ: सीएम योगी 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम

हाल की घटनाओं के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी तेज हुई है, विपक्षी नेताओं ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, जबकि सरकार और पुलिस की ओर से विभिन्न मामलों में जांच और कार्रवाई की जा रही है, ऐसे में चिराग पासवान की टिप्पणियों ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीतिक चर्चा को और बढ़ा दिया है।

Welcome! Log into your account

Forgot your password? Get help