दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक बड़े IAS अधिकारी के बेटे पर युवती से बेरहमी से मारपीट, बदसलूकी, दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं…
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक बड़े IAS अधिकारी के बेटे पर युवती से बेरहमी से मारपीट, बदसलूकी, दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं
भारत
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक बड़े IAS अधिकारी के बेटे पर युवती से बेरहमी से मारपीट, बदसलूकी, दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायत के मुताबिक आरोपी का नाम अन्मय कृष्णा है। अन्मय के पिता जम्मू-कश्मीर में IAS अधिकारी हैं। परिवार ने इसी का हवाला देते हुए पुलिस कार्रवाई प्रभावित होने की आशंका भी जताई है
आरोप ये भी है कि अन्मय ने पीडि़ता का मोबाइल फोन और कमरे में रखे 1 लाख रुपए भी उठाकर ले गया और फिर एसिड अटैक की धमकी दी। पीडि़ता की मां ने बताया कि उनके पति हार्ट के मरीज हैं। तीन बार दौरा पड़ चुका है। अन्मय उन्हें भी फोन करके धमका रहा है। गालियां दे रहा है
जानिए पुलिस को दिए लिखित शिकायत में पीडि़ता की मां ने क्या बताया
पुलिस को दिए लिखित शिकायत में पीडि़ता की मां ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी अन्मय कृष्णा ने उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया और परिवार को गंभीर धमकियां दीं। शिकायत के अनुसार, अन्मय और पीडि़ता रिलेशनशिप में थे, लेकिन जुलाई 2026 से उनके बीच विवाद चल रहा था। 25 सितंबर 2026 को अन्मय सुलह करने के लिए उनके घर आया था
घटना 26 सितंबर की रात 11:30 बजे की है, जब पीड़िता की मां फ्लू के कारण सो रही थीं। स्टाफ द्वारा शोर मचाने पर जब वह और उनका बेटा कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अन्मय वॉशरूम में उनकी बेटी को बेरहमी से थप्पड़ मार रहा था और उसके बाल खींच रहा था। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अन्मय ने यह दरिंदगी की और युवती को लगातार गालियां दीं। शिकायतकर्ता के मुताबिक उस समय अन्मय की पैंट की जिप भी खुली हुई थी
फोन छीना और दी धमकियां
पीड़िता की मां ने तुरंत अन्मय की मां से संपर्क किया, जिन्होंने अपने बेटे को जाने देने की गुहार लगाई। आरोपी जबरन पीडि़ता का फोन भी ले गया, जिसमें उसका निजी कंटेंट था, और उसे इंटरनेट पर लीक करने की धमकी दी। भागते समय उसने पीड़िता और उसके परिवार को रेप, एसिड अटैक और जान से मारने की धमकियां भी दीं
पुलिस और अस्पताल के रवैये पर गंभीर आरोप
घटना के तुरंत बाद 112 पर कॉल किया गया, जिसके 15 मिनट बाद पीसीआर (PCR) और 30 मिनट बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन के आईओ (IO) मीणा एक महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता को एमएलसी (MLC) के लिए मालवीय नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, वहां मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशी ने यह कहकर हैरान कर दिया कि 'यह शहर रेप का शहर है और वह चाहे जो लिख दें, कोई न्याय नहीं मिलेगा'
आईओ (IO) पर भी मिलीभगत का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अन्मय एक प्रभावशाली पृष्ठभूमि से आता है और उसके पिता की कथित शक्तियों के दबाव में पुलिस ने रात 3:45 बजे तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की। आरोप है कि दिल्ली पुलिस और विशेष रूप से आईओ मीणा ने अन्मय का बैकग्राउंड जानने के बाद शिकायतकर्ता को परेशान किया और आरोपी को एमएलसी के बारे में जानकारी भी दे दी। रात 2:12 बजे आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर परिवार के सदस्यों को फिर से धमकाया और इस पूरे मामले में अपनी ताकत का रौब दिखाया
इधर, दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने पुलिस पर लगे आरोप को खारिज किया। शिकायत के बाद न केवल रिसीविंग दी गई, बल्कि पुलिस टीम ने ही अस्पताल ले जाकर एमएलसी कराई। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी





टिप्पणियाँ 0