Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

बाराबंकी: महाराजा कंसा पासी के किले और शिव मंदिर के संरक्षण की मांग, लाखन आर्मी ने चलाया जनजागरण अभियान -

🕐 26 Oct 2026, 06:40 pm• 3 min padho • Chugal Khor News
बाराबंकी: महाराजा कंसा पासी के किले और शिव मंदिर के संरक्षण की मांग, लाखन आर्मी ने चलाया जनजागरण अभियान -

महाराजा कंसा पासी के ऐतिहासिक किले और उनके आराध्य भगवान शिव के मंदिर के संरक्षण एवं सुरक्षा की मांग को लेकर लाखन आर्मी का जनजागरण अभियान जारी है, इसी क्रम में बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सतरही घर कुइयाँ में आयोजित जनसभा में संगठन के मुखिया सूरज पासी ने समाज के लोगों से अपनी ऐतिहासिक विरासत, महापुरुषों के सम्मान और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की सभा में शिक्षा, नशामुक्ति और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

जनसभा के दौरान लाखन आर्मी ने महाराजा कंसा पासी के ऐतिहासिक किले का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने तथा किले और भगवान शिव के मंदिर की सुरक्षा एवं संरक्षण की मांग उठाई, संगठन का कहना है कि जनजागरण कार्यक्रमों के जरिए इस मुद्दे को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाई जा सके, संगठन ने स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग भी की।

सभा को संबोधित करते हुए सूरज पासी ने राजनीतिक दलों की कार्यशैली पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि पासी समाज को चुनाव के समय ही महत्व क्यों दिया जाता है? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता चुनाव के दौरान शराब और भोजन जैसे प्रलोभनों के जरिए समाज के लोगों का समर्थन हासिल करने का प्रयास करते हैं., सूरज पासी ने कहा कि समाज के लोगों को केवल राजनीतिक कार्यक्रमों में दरी बिछाने और कुर्सियां लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, उन्हें अपने अधिकारों, समस्याओं और राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने, जनप्रतिनिधियों के कामकाज की समीक्षा करने और राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की, इस दौरान अखिलेश यादव और मायावती का उल्लेख करते हुए सामाजिक एकता तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व के महत्व पर भी चर्चा की गई।

– संजय सिंह ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और SIR को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, योगी सरकार पर भी साधा निशाना

सूरज पासी ने पासी समाज के लोगों से अपने महापुरुषों और पूर्वजों के संघर्ष का इतिहास पढ़ने तथा नई पीढ़ी को उससे परिचित कराने की अपील की, उन्होंने महाराजा कंसा पासी सहित समाज के ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को उचित सम्मान दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि अपनी ऐतिहासिक विरासत और पूर्वजों के योगदान के प्रति जागरूकता सामाजिक स्वाभिमान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जनसभा में ‘हर घर झंडा अभियान’ और ‘हर गांव नशामुक्त अभियान’ को सफल बनाने की अपील की गई, वक्ताओं ने बच्चों की शिक्षा, नशे से दूरी और सामाजिक एकता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया, इसके साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाज के लोगों से राजनीतिक रूप से जागरूक और सतर्क रहने का आह्वान किया गया।

– महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के किए दर्शन

लाखन आर्मी ने महाराजा कंसा पासी के ऐतिहासिक किले और भगवान शिव के मंदिर के संरक्षण की मांग को आगे बढ़ाने की बात कही। संगठन ने समाज के लोगों से अपनी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा, महापुरुषों के सम्मान, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक अधिकारों के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की, जनसभा में उठाए गए मुद्दों के जरिए संगठन ने सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति और राजनीतिक भागीदारी को अपने अभियान के प्रमुख विषयों के रूप में सामने रखा ।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें