Ranbir kapoor Angry On Paparazzi: बॉलीवुड पैपराजी कई बार फोटो-वीडियो के लिए लाइन क्रॉस करते नजर आए हैं. जिसके लिए उन पर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस भड़के नजर आए. सलम…

Ranbir kapoor Angry On Paparazzi: बॉलीवुड पैपराजी कई बार फोटो-वीडियो के लिए लाइन क्रॉस करते नजर आए हैं. जिसके लिए उन पर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस भड़के नजर आए. सलमान खान भी पैपराजी को लेकर कई बार बोल चुके हैं कि वह अपनी लिमिट पार ना करें. अब सलमान खान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़कते नजर आए. दरअसल, रणबीर कपूर (Ranbri Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' और लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, शनिवार रात मुंबई में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे. इस दौरान चारों ने पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए. इसके बाद पैपराजी ने रणबीर से कुछ ऐसा कहा जिससे वह भड़के गए

दरअसल, फोटो सेशन के दौरान भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हटे तो रणबीर ने उन्हें वापस बुलाया और साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा. इसके बाद चारों ने कैमरे के सामने साथ में पोज दिए. फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर वहां से जाने लगे. इसी दौरान एक पैपराजी लगातार उन्हें आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए चिल्लाता नजर आया. जिससे रणबीर बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने पीछे मुड़कर पैपराजी से कहा, 'बहुत बोल रहा है तू हां'. रणबीर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

सोशल मीडिया पर इस आउटिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली रेस्टोरेंट के बाहर साथ में पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए. इस दौरान रणबीर ने ऑलिव ग्रीन शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक जींस पहनी थी, जबकि आलिया नियोन ग्रीन ड्रेस में नजर आईं. वहीं विक्की व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में काफी सिंपल लुक में नजर आए. बता दें कि बाहर निकलते समय आलिया रणबीर उनकी कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए. रणबीर के इस अंदाज पर आलिया शर्माती दिखीं. इससे पहले आलिया और विक्की मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में शोस्टॉपर बने थे

Alia Bhatt 𝗦𝘂𝗱𝗱𝗲𝗻𝗹𝘆 𝗣𝘂𝗹𝗹𝗲𝗱 Ranbir Kapoor’s hand 𝗮𝗿𝗼𝘂𝗻𝗱 𝗵𝗲𝗿 𝘄𝗮𝗶𝘀𝘁 — but why? 😱🔥The crowd was huge, and Ranbir even got angry at the media, saying, “𝐁𝐚𝐡𝐮𝐭 𝐁𝐨𝐥 𝐑𝐚𝐡𝐚 𝐇𝐚𝐢 𝐓𝐮𝐮𝐮.” 😡After hugging Vicky Kaushal, Alia wrapped Ranbir’s… pic.twitter.com/u5VTjziRE9

एक्ट्रेस नेहा धूपिया कुछ दिनों पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में पैपराजी पर भड़क गई थीं. एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को वॉर्निंग भी दी थी. बता दें कि जब सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं. तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो. मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है. बोल-बोलकर थक गए हैं

वहीं, इससे पहले मलाइका भी पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आईं थीं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. जब मलाइका किसी से बात कर रही थीं तो पैपराजी उनके करीब जाने लगे, जिससे मलाइका गुस्सा हो गईं. मलाइका ने पैपराजी से कहा था , 'बाबा, आप इधर आ जाओ.' वहीं, हाल ही में मौनी रॉय मुंबई में स्पॉट हुई थीं, जैसे ही वह कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी. इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी. आपको बता दें कि इनके अलावा तारा सुतारिया, आलिया भट्ट और जरीन खान भी पैपराजी पर भड़कतीं हुई नजर आई थीं