पलेरा, टीकमगढ़। प्रदेशव्यापी सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत पलेरा के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र आयोजित कि…
पलेरा, टीकमगढ़। प्रदेशव्यापी सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत पलेरा के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। 3 अक्टूबर को सुबह 6:45 से 8 बजे तक हुए विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान किया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और संस्था प्रमुखों ने मां शारदे के पूजन एवं वंदन के साथ किया। इसके बाद योग प्रभारी रामसिंह राजपूत और योगाभ्यासी शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा एवं सरोज नागलिया ने योग सत्र का संचालन किया।योगाभ्यास की शुरुआत योग मंत्र और तीन बार ओम् के उच्चारण के साथ हुई। प्रतिभागियों को योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम और योगासन कराए गए
सत्र के दौरान ग्रीवा, स्कंध, कटि और घुटना संचालन जैसी प्रारंभिक योग क्रियाओं के बाद पादहस्तासन, पाद उत्तानासन, अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन और वृक्षासन का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा भद्रासन, वज्रासन, शशांकासन, मंडूकासन और सिंहासन जैसे आसनों का भी सामूहिक अभ्यास कराया गया। लेटकर किए जाने वाले मकरासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, अर्द्धहलासन और शवासन का अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, नाड़ी शोधन, शीतली और भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायाम कराए गए। इसके बाद ध्यान सत्र के माध्यम से मन को शांत और एकाग्र रखने का अभ्यास कराया गया
सत्र के समापन पर प्रतिभागियों ने योग को नियमित जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया। इसके बाद शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पटेरिया, तेजसिंह यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य महेश रावत, मॉडल प्राचार्य कौशल राजपूत, कन्या प्राचार्य पीएल अहिरवार, आयुष विभाग के डॉ. मनीष गुप्ता, प्रमोद अहिरवार, पतंजलि योग समिति के राज दमेले सहित अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिनेश विश्वकर्मा, रमेश पाल, गौरीशंकर यादव, मंगलसिंह, राघवेन्द्र विसेन, जगदीश गुप्ता, संजय चढ़ार, महेंद्र सिंह, तीरथ और मुन्ना समेत अन्य लोगों ने भी सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र में भाग लिया






टिप्पणियाँ 0