टीकमगढ़ । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लगभग 500 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के पलेरा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य…

टीकमगढ़ । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लगभग 500 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के पलेरा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। छोटा बस स्टैंड पर उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। भारी भीड़ के कारण वे मंच तक नहीं पहुंच सके, जिसके बाद उन्होंने अपनी वैन पर चढ़कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया और सभी से एकजुट रहने की अपील की

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पलेरा आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंच तक जाने के बजाय अपनी गाड़ी से ही लोगों को संबोधित करने का निर्णय लिया

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का अपार प्रेम और उत्साह देखकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वहीं से संबोधन किया, ताकि भीड़ के बीच किसी को चोट न पहुंचे

बागेश्वर धाम सरकार ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और स्वागत के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, पलेरा नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप तिवारी और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक सहित आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने संदीप तिवारी और सुनील खटीक को आशीर्वाद भी दिया

कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जल्द ही पलेरा में कथा करने के लिए आने की बात कही। उनके इस आश्वासन से स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में उन्हें बागेश्वर धाम सरकार की कथा सुनने का अवसर मिलेगा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि यात्रा के दौरान समय की सीमाओं के चलते कुछ स्थानों पर पहुंचना संभव नहीं हो सका। साथ चल रहे लोगों को समय पर अपने घर पहुंचने का अवसर देने के लिए नौगांव का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। वहीं, रथ यात्रा जतारा बाईपास से गुजरने के कारण वे जतारा शहर नहीं पहुंच सके

पलेरा में बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। छोटा बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ और भव्य स्वागत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अपने संबोधन के माध्यम से उन्होंने सनातन हिंदू एकता, आपसी सहयोग और सुरक्षा का संदेश दिया