Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

​नो कर्फ्यू, नो दंगा: कैसे बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर? -

🕐 30 Oct 2026, 03:20 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
​नो कर्फ्यू, नो दंगा: कैसे बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर? -

योगी आदित्य नाथ ये वो नाम है जिसका दब दबा अब सिर्फ यूपी में नहीं पुरे देश में दिख रहा है ,,जी हां जब दुनिया के किसी कोने में उत्तर प्रदेश का नाम लिया जाता है, तो अब खौफ या लाचारी की चर्चा नहीं होती, बल्कि कानून के मजबूत राज और बदलाव की मिसाल दी जाती है। जो सूबे कभी दंगों, असुरक्षा और माफियाराज के लिए जाना जाता था, आज वहां सुरक्षा और विकास की एक नई इबारत लिखी जा चुकी है मंच पर ठहाके, तालियां और कानून व्यवस्था का सच देश के जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन और कानपुर के रहने वाले हर्ष गुजराल ने जब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मंच से उत्तर प्रदेश का यह किस्सा बयां किया, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट और ठहाकों से गूंज उठा। हर्ष ने सीएम योगी को सुनाते हुए बताया कि जब उन्होंने लखनऊ में एक ठेले वाले से शहर के क्राइम सीन के बारे में पूछा, तो उसने बड़े बेबाक अंदाज़ में कह “भैया, क्राइम तो अब बिल्कुल खत्म हो चुका है! आपको कैसे पता? अरे भैया, मैं खुद पहले क्रिमिनल था, अब तो सीधा-साधा ठेले पर केला बेच रहा हूँ!” मंच का यह दृश्य असल में यूपी की ज़मीनी हकीकत को दर्शाता है।

यह इस बात का सीधा प्रमाण है कि राज्य में कानून-व्यवस्था कितनी सख्त और पारदर्शी हो चुकी है कि कल के अपराधी आज मुख्यधारा में आकर शांति से रोजी-रोटी कमा रहे हैं। दो दौर की गवाही देता उत्तर प्रदेश,,याद करिये (2012-2017 वाले पुराने दिन की महज़ 1800 दिनों के कार्यकाल में करीब 700 छोटे-बड़े दंगे, बुलंदशहर हाईवे जैसी रूह कंपा देने वाली घटनाएं और 1090 जैसी हेल्पलाइन के बावजूद महिलाओं की असुरक्षा। तब अपराधियों की हनक थी और आम नागरिक खौफ के साये में जीने को मजबूर था। लेकिन 2017 के बाद ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा’ का नारा आज हकीकत बन चुका है।

कैराना से पलायन खत्म हुआ, प्रयागराज और पूर्वांचल से माफियाओं का दबदबा मिटा, और बाहुबलियों का साम्राज्य ढह गया। विरोधियों का नरेटिव बनाम जनता का अटूट यकीन,राजनीतिक विरोधी आज भी तरह-तरह के नरेटिव गढ़ने की कोशिश करते हैं कि एक संत के हाथ में कमान होने से प्रदेश सफल नहीं रहा। लेकिन हकीकत कागजी दावों से अलग ज़मीन पर दिखती है। यूपी की जनता बहुत अच्छी तरह जानती है कि आज प्रदेश का हर एक नागरिक—चाहे वो राह चलती बेटियां हों, व्यापारी हों या आम परिवार—खुद को सुरक्षित महसूस करता है। विरोधियों का नरेटिव चाहे जो भी हो, जनता का यह यकीन ही उत्तर प्रदेश के इस ‘बुलडोजर और विकास मॉडल’ की असली ताकत है।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें