Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

दीपोत्सव से पहले CM योगी की प्रदेशवासियों को खास पाती, जानिए क्या की अपील! -

🕐 02 Nov 2026, 08:40 am• 2 min padho • Chugal Khor News
दीपोत्सव से पहले CM योगी की प्रदेशवासियों को खास पाती, जानिए क्या की अपील! -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दसवें दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ अयोध्या आने की अपील की है, उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की पावन नगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव की दिव्य छटा हर किसी के लिए विशेष अनुभव होगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम अपने दसवें भव्य दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और आस्था से विकास की यात्रा का प्रतीक है। दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और गौरव का उत्सव है।

मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्रीअयोध्या धाम अपने दसवें भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव के स्वागत के लिए पुलकित है। दीपोत्सव अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और आस्था से विकास की यात्रा का प्रतीक है। यह मात्र दीप प्रज्वलन नहीं, अपितु भारत की सनातन चेतना के… pic.twitter.com/V9zagADwnK

सीएम योगी ने कहा कि मां सरयू के तट पर सजी दीपमाला और राम की पैड़ी पर जगमगाते लाखों दीप अयोध्या को दिव्य रूप प्रदान करेंगे। ड्रोन के माध्यम से होने वाली आकाशीय प्रस्तुतियां और कलाकारों की भागीदारी इस आयोजन को और भव्य बनाएगी, उन्होंने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन से जुड़ी परंपराओं का उल्लेख करते हुए भरत जी के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया।

– संकट में ग्रामीण परिवारों का सुरक्षा कवच बनी योगी सरकार की जोखिम निवारण निधि, 36,330 ग्राम संगठनों को मिले 415 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि

मुख्यमंत्री के अनुसार, दीपोत्सव आस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है। इस आयोजन से कुम्हारों, फूल विक्रेताओं, होटल कारोबारियों और स्थानीय व्यापारियों को रोजगार तथा आय के नए अवसर मिलते हैं, उन्होंने लोगों से स्थानीय कारीगरों के दीप और अन्य उत्पाद खरीदने की अपील की, ताकि उनके परिश्रम को प्रोत्साहन मिल सके।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की भी दीपावली खुशियों से भरें, अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें दीये, मिठाइयां और नए वस्त्र भेंट करें, मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था और जनभागीदारी से उत्तर प्रदेश ने उत्सव प्रदेश के रूप में नई पहचान बनाई है, उन्होंने विश्वास जताया कि दीपोत्सव का यह आयोजन सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक सद्भाव और विकास के संदेश को आगे बढ़ाएगा।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें