Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और कोहरा को लेकर IMD का अलर्ट

🕐 14 Nov 2026, 06:50 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और कोहरा को लेकर IMD का अलर्ट

IMD Weather Alert: नवंबर के मध्य में देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 नवंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है

वहीं, उत्तर प्रदेश के लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। IMD के अनुसार, 14 से 17 नवंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 16 से 17 नवंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। इससे सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है

बता दें कल 15 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। उत्तराखंड में भी तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है

पूर्वी भारत में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। 15 से 20 नवंबर के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। 15 और 16 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा में 18 से 20 नवंबर के बीच व्यापक बारिश के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में भी अलग-अलग दिनों में बारिश हो सकती है

मौसम विभाग IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। इसके अगले 24 घंटों में अवदाब बनने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 नवंबर की शाम तक इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है

ये भी पढ़ें: अमेठी में बदलेगा इलाज का तरीका, अब डिजिटल होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें