Parvesh Verma: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि &…
Parvesh Verma: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि 'उन्होंने मेरे परिवार को गालियां दी थी।'
भारत
Parvesh Verma: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर सड़क के निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया, जिसके बाद मंत्री ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के साथ बदसलूकी की और उन्हें गालियां दीं।बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में तब विवाद खड़ा हो गया जब AAP नेताओं ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिल्ली के मंत्री तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे थे
परिवार के साथ बदसलूकी की और गालियां दीं
युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाए गए वीडियो पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि 'AAP MLA जरनैल सिंह के समर्थकों ने उनके परिवार के साथ बुरा बर्ताव किया और गालियां दीं। उन्होंने AAP नेता पर एक सड़क प्रोजेक्ट के लिए कमीशन वसूलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया
प्रवेश वर्मा ने कहा '"जब उनके एक वर्कर ने मेरे परिवार को गालियां देना शुरू किया, तो ऐसी सिचुएशन में कोई भी आकर ऐसा करता है, मैंने भी वही किया। मैं आम आदमी पार्टी को बताना चाहता हूं कि आप यह काम नहीं कर पाए, और आज हमारी सरकार यह कर रही है, इसलिए आपके पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन अगर कोई मेरे परिवार को कुछ कहता है, या अगर कोई हमारे काम में रुकावट डालने की कोशिश करता है, हमारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाता है, या हमारे अधिकारियों से कमीशन मांगता है—जो आम आदमी पार्टी के MLA ने किया—तो यह कुछ ऐसा है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
प्रवेश वर्मा ने जरनैल सिंह को लेकर क्या कहा
सिंह ने दावा किया, "जब जरनैल सिंह को कोई कमीशन नहीं मिला, तो जैसे ही रात में सड़क बनती, वह अगली सुबह उसे खोदने और वीडियो बनाने चले जाते थे कि भ्रष्टाचार हो रहा है। आज जब मैं उस रास्ते से गुज़र रहा था, तो मैंने इंजीनियरों से कहा कि मैं एक बार सारे काम का इंस्पेक्शन करना चाहता हूं
जब मैं वहां रुका और काम का इंस्पेक्शन किया, तो मैंने देखा कि काम बहुत अच्छे से चल रहा था। वहां के लोगों ने मुझे बताया कि यह सड़क 15 साल से नहीं बनी थी, और यह 15 साल बाद बन रही है। शायद आम आदमी पार्टी इस बात से पूरी तरह नाखुश है कि दिल्ली की सारी सड़कें बन रही हैं, जिनमें वे भी शामिल हैं जो 15 साल से नहीं बनी थीं।"
'AAP' का आरोप की कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा
आम आदमी पार्टी 'AAP' के एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'आज भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा का एक बहुत घटिया और कायरता पूर्ण चेहरा सामने आया जब AAP विधायक @JarnailSinghAAP जी ने उनके विभाग PWD द्वारा बनाई जा रही घटिया क्वालिटी की एक सड़क का पर्दाफाश किया। उन्होंने इस मामले की वीडियो बना रहे एक लड़के के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया और फिर पुलिस की आड़ में मौके से भाग गए।'
ये भी पढ़ें: UP: 'सरकार बनी तो देंगे 21 लाख', खिलाड़ियों-कलाकारों के लिए अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान






टिप्पणियाँ 0