South Africa Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग समेत दो शहरों में गोलीबारी की खबर है. बताया जा रहा है इन गोलीबारी की घटनाओं में 27 लोलों की मौत हुई है. बत…

South Africa Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग समेत दो शहरों में गोलीबारी की खबर है. बताया जा रहा है इन गोलीबारी की घटनाओं में 27 लोलों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने जोहान्सबर्ग में भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जोहान्सबर्ग के पश्चिम में एक बार में असॉल्ट राइफलों से लैस आठ बंदूकधारियों ने 17 लोगों की हत्या कर दी और 15 अन्य को घायल कर दिया. हिंसा की मार झेल रहे इस देश में हुई गोलीबारी की यह एक और ताजा घटना है

बताया जा रहा है कि जोहान्सबर्ग में हुई गोलीबारी की घटना के कुछ देर बाद केप टाउन शहर के पास ल्वांडले में भी गोलीबारी हुई. जहां 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए. इस दोनों घटनाओं को लेकर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस बंदूकधारियों की तलाश कर रही है

गौतेंग पुलिस ने घातक गोलीबारी के बाद आठ अज्ञात हथियारबंद लोगों की तलाश शुरू कर दी है. दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (एसएपीएस) ने बताया, "उन्होंने कथित तौर पर कुछ ग्राहकों की तलाशी ली और उनके मोबाइल फोन छीन लिए, जिसके बाद वे दो अज्ञात वाहनों में बैठकर घटनास्थल से फरार हो गए."

आपातकालीन सेवाओं ने घटनास्थल पर ही सभी 17 पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे हुई. एसएपीएस ने बताया कि गोलीबारी का मकसद अभी तक पता नहीं चला है, और कहा कि "संदिग्धों के पास कथित तौर पर एके-47 राइफल और पिस्तौलें थीं."

#sapsGP [GAUTENG POLICE LAUNCH MANHUNT AFTER 17 PEOPLE KILLED IN WEDELA TAVERN SHOOTING]Gauteng police have launched a manhunt for eight unidentified armed men following a deadly shooting at a tavern in Extension 3, Wedela, West Rand District, on Saturday, 26 September 2026, at… pic.twitter.com/2G4jNsYcU6

पुलिस ने बताया, "उन्होंने कथित तौर पर कुछ ग्राहकों की तलाशी ली और उनके मोबाइल फोन छीन लिए, जिसके बाद वे दो अज्ञात वाहनों में बैठकर मौके से फरार हो गए." पुलिस ने आगे बताया कि यह घटना शनिवार (स्थानीय समय) रात करीब साढ़े नौ बजे हुई. पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 13 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने यह भी बताया कि फरार होने से पहले संदिग्धों ने दो वाहनों में आग लगा दी थी

पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जासूसों और अन्य विशेष इकाइयों की एक टीम तैनात की है. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह केप टाउन के बाहरी इलाके में एक मनोरंजन स्थल पर हुई एक अलग गोलीबारी में, बंदूकधारियों ने 10 लोगों को मार डाला और 11 अन्य को घायल कर दिया

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में वैध और अवैध हथियारों की भरमार है. ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में गोलीबारी की घटनाएं भी आम बात हैं. ये गोलीबारी की घटनाएं अक्सर गिरोहों की आपसी दुश्मनी और अनौपचारिक व्यवसायों के बीच प्रतिस्पर्धा से प्रेरित होती है. लगभग 62 मिलियन आबादी वाले इस देश में दुनिया की सबसे अधिक हत्या दर में से एक है, जहां प्रतिदिन लगभग 60 लोगों की हत्या होती है. मार्च में, सैनिकों को जोहान्सबर्ग के हिंसाग्रस्त इलाकों में भेजा गया ताकि पुलिस को बढ़ते अपराध से निपटने के प्रयासों में सहायता मिल सके, जिसे राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक बताया है