Delhi Slap Incident: दिल्ली पुलिस ने PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मरने वाली घटना पर नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने AAP विधाय…

Delhi Slap Incident: दिल्ली पुलिस ने PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मरने वाली घटना पर नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने AAP विधायक जनरल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस पूरे मामले में अब BJP-AAP आमने-सामने हैं

भारत

Delhi Slap Incident: सोमवार, 28 सितंबर को दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ यह रिपोर्ट थप्पड़ विवाद में साहेब सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 के तहत दर्ज किया गया है

तिलक नगर थप्पड़ विवाद मामले में सिर्फ वर्मा पर ही नहीं, बल्कि AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। जरनैल सिंह के खिलाफ PWD के इंजीनियरों द्वारा दी गई शिकायत पर के आधार पर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आगे मामले की जांच जारी है

प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR, तो AAP MLA जरनैल सिंह पर FIR

तिलक नगर थप्पड़ विवाद मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि साहिब सिंह नाम के शख्स ने उनके खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत दी थी, जिसके बाद शिकायत के आधार पर जो कानून कहता है, उसके हिसाब ने वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज किया गया है

वहीं, इस मामले में AAP के विधायक के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार PWD इंजीनियरों की शिकायत के बाद AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर साइट इंस्पेक्शन के दौरान सरकारी काम में रुकावट डालने, डराने-धमकाने और धमकाने का आरोप है

सड़कों पर उतरे AAP के नेता

प्रवेश वर्मा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कई नेता सड़क पर उतर गए हैं। सोमवार को, जरनैल सिंह ने BJP पर निशान साधते हुए कहा 'यह BJP का गवर्नेंस मॉडल है। लेकिन BJP को यह सुन लेना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि उनकी FIR हमें डरा देंगी, हमें उनके स्कैम को सामने लाने से रोक देंगी, या हमें उनकी गुंडागर्दी के आगे झुकने पर मजबूर कर देंगी, तो वे गलत हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक प्रवेश वर्मा इस्तीफा नहीं दे देते

काम में दखल देने की कोशिशों बर्दाश्त नहीं-वर्मा

वहीं, आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने हमला करते हुए कहा कि 'सरकारी अधिकारियों को अपना काम करने से रोकने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह व्यक्ति (थप्पड़ खाने वाला) आप से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। बीजेपी ने व्यक्ति को 'AAP का गुंडा' बताते हुए बताया कि उसके खिलाफ पहले ही तिलक नगर में FIR दर्ज है

क्या है तिलक नगर थप्पड़ विवाद मामला

दरअसल, यह पूरा मामला रविवार, 27 सितंबर को तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद खड़ा हुआ। मंत्री प्रवेश वर्मा जब जरनैल सिंह की शिकायत के बाद सड़क निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो एक साहिब सिंह नाम का युवक गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों को लेकर वीडियो बना रहा था। इसी बीच वर्मा और साहिब सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई और इसके बाद मंत्री ने साहिब सिंह को थप्पड़ जड़ दिया

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल हो रहे वीडियो के बाद वर्मा ने सफाई देते हुए बताया कि जरनैल सिंह के एक (जिसका नाम साहिब सिंह ) कार्यकर्ता ने जब मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया, तब कोई भी इंसान उस आवेश में आकर जो करता है, वही मैंने किया

क्या होता है NCR

बता दें कि जब अपराध कम गंभीर या मामूली होता है, तो एनसीआर (नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट) दर्ज की जाती है। NCR दर्ज होने के बाद पुलिस बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के न तो जांच शुरू कर सकती है और न ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। जैसे- सामान्य गाली-गलौज, मामूली मारपीट में किसी के खिलाफ NCR दर्ज किया गया जाता है

ये भी पढ़ें: Delhi: तिलक नगर थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा और पूर्व CM में खिंची तलवार, केजरीवाल बोले- PM रील बना रहे, भजन क्लब जा रहे हैं और मंत्री