'ग्लोबल मंच पर योगी का बजा का डंका', 'विदेशी नेताओं के बयान ने विरोधियों की उड़ाई नींद -

उत्तर प्रदेश… एक ऐसा राज्य, जिसे कभी खराब कानून-व्यवस्था और पिछड़ेपन के कारण देश का ‘बीमारू सूबा’ माना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस राज्य ने जो करवट ली है, उसकी गूंज अब दिल्ली से लेकर सिडनी और वॉशिंगटन तक सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो अक्सर योगी मॉडल की तारीफ करते ही हैं, लेकिन अब दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक मंचों, विदेशी सांसदों और दिग्गजों ने भी योगी आदित्यनाथ के काम का लोहा मान लिया है! आखिर क्यों आज दुनिया भर में योगी आदित्यनाथ के ‘कड़े फैसलों’ की चर्चा हो रही है, देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में।
शुरुआत करते हैं दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था यानी वर्ल्ड बैंक से। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने उत्तर प्रदेश के कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल की सराहना करते हुए वैश्विक मंच पर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि, “उत्तर प्रदेश ने विकास का जो बेहतरीन मॉडल तैयार किया है, वह ऐसा है जिसे बिना किसी संकोच के ‘शर्मनाक तरीके से चुराकर’ (Shamelessly Steal) दुनिया भर में हर जगह लागू किया जाना चाहिए।” केवल वर्ल्ड बैंक ही नहीं, बल्कि विदेशी संसद तक योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली के मुरीद दिखे हैं। आपको याद होगा कि ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने यूपी के क्राइसिस मैनेजमेंट की ऐसी तारीफ की थी कि सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। उन्होंने लिखा था— “उत्तर प्रदेश ने जिस तरह से संकट पर काबू पाया, उसे देखते हुए क्या कोई ऐसा मौका है कि वे अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ दिनों के लिए हमें ‘लोन’ पर दे सकें? ताकि हमारे यहाँ के स्टेट प्रीमियर जो गड़बड़ी कर रहे हैं, उसे सुधारा जा सके।” एक विदेशी सांसद द्वारा यूपी के सीएम को अपने देश के संकट दूर करने के लिए मांगना, योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रशासन की बहुत बड़ी मिसाल है।
इसके अलावा, विदेशी मीडिया और ग्लोबल थिंक-टैंक्स में भी यूपी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और ‘बुलडोज़र मॉडल’ की चर्चा अक्सर होती है। जिस यूपी में कभी अपराधी खुलेआम घूमते थे, वहां कड़े कानूनों और सख्त कार्रवाई ने एक ऐसा सुरक्षा मॉडल पेश किया है, जिसे आज देश के कई अन्य राज्य भी अपनाने को मजबूर हैं। इसी सुरक्षा व्यवस्था का नतीजा है कि आज विदेशी निवेशक यूपी की तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के इंडिया बिजनेस कमेटी के चेयरमैन ने भी यूपी के दौरे के बाद खुलकर कहा था कि, “सिंगापुर की कंपनियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अद्भुत काम किया है और उत्तर प्रदेश का स्वरूप बदल दिया है।” आज माइक्रोसॉफ्ट और एलजी जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियां मानती हैं कि प्रतिभा, सुरक्षा और त्वरित निर्णय (Swift Decision-making) के मामले में यूपी आज बेस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। तो साफ है… जो उत्तर प्रदेश कभी अपनी छवि के कारण पिछड़ रहा था, आज उसी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशासनिक नीति और विज़न को दुनिया भर के दिग्गज सराह रहे हैं। अपराध पर कड़ा प्रहार और विकास की रॉकेट जैसी रफ्तार ने यूपी को आज एक ‘ग्लोबल ब्रांड’ बना दिया है।
स्रोत: Filmitics
