Who is Tanya Mishra:सोशल मीडिया पर इन दिनों तान्या मिश्रा का नाम तेजी से चर्चा में है. इंस्टाग्राम से लेकर एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर उनके वीडियो और फोटोज त…
Who is Tanya Mishra:सोशल मीडिया पर इन दिनों तान्या मिश्रा का नाम तेजी से चर्चा में है. इंस्टाग्राम से लेकर एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर उनके वीडियो और फोटोज तेजी वायरल हो रहे हैं. कई यूजर्स तो उन्हें 'नेशनल क्रश' तक बता रहे हैं. खास बात ये है कि तान्या की खूबसूरती से ज्यादा उनकी आंखों की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी आंखों को उनकी सबसे बड़ी पहचान बता रहे हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर ये तान्या हैं कौन और क्या करती हैं
तान्या मिश्रा बिहार के गया की रहने वाली हैं, जो अब अपने करियर के चलते मुंबई में रहती हैं. 31 जनवरी 1999 को जन्मीं तान्या ने मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर शुरुआत की है और वो एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, मॉडल, एक्ट्रेस और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं. तान्या अपने फोटोशूट, रील्स और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं, उन्हें 'गजनवी' और 'चेज' जैसी फिल्मों और 'चिड़िया उड़' वेब सीरीज में भी देखा गया है. इंडस्ट्री में आने से पहले तान्या ने मगध यूनिवर्सिटी से B.Com की डिग्री हासिल की है और वो मैगजीन्स 'फेमिना', 'फिल्मफेयर' और 'ग्राजिया' के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं
हालांकि इन दिनों तान्या के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में तेजी देखने को मिली. वहीं, तान्या फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग कंटेंट से जुड़े पोस्ट की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. खासतौर पर इस समय सोशल मीडिया पर तान्या मिश्रा की आंखों की चर्चा हो रही हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उनकी आंखें काफी एक्सप्रेसिव हैं और कैमरे पर अलग ही प्रभाव छोड़ती हैं. कुछ यूजर्स उन्हें "ड्रीम गर्ल" तो कुछ "नेशनल क्रश" कहकर बुला रहे हैं
View this post on Instagram A post shared by Tanyaa mishra (@tanyaamishraofficial_)
आज के दौर में सोशल मीडिया किसी भी नए चेहरे को रातोंरात स्टार बना सकता है. तान्या मिश्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. उनकी तस्वीरों, वीडियो और खासकर आंखों के एक्सप्रेशंस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. तान्या मिश्रा की बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके वीडियो लगातार शेयर किए जा रहे हैं. कई फैन पेज भी उनके नाम से बनाए गए हैं, जहां उनकी फोटोज और क्लिप्स पोस्ट की जाती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके बारे में सर्च करने वालों की संख्या भी बढ़ गई है
View this post on Instagram A post shared by Tanyaa mishra (@tanyaamishraofficial_)
तान्या के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. साल 2023 में रिलीज फिल्म 'गजनवी' में उन्होंने नेहा नाम की लड़की का रोल प्ले किया था. जबकि उससे पहले कन्नड़ फिल्म 'चेज़' में वो CBI इंस्पेक्टर के रोल में नजर आई थी. जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला स्टारर वेब सीरीज 'चिड़िया उड़' में भी उन्होंने काम किया है. इसके अलावा, वो अब तक सात म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं. इनमें 'नखरो', 'तू मेरा हो जाएगा' और 'रहबरा 2.0' काफी पॉपुलर हुए





टिप्पणियाँ 0