1…

1 उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया, ततवा टोला के पास एपी तटबंध का एक हिस्सा टूट गया, तटबंध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में तेजी से पानी फैलने लगा, जिससे कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, हालात को देखते हुए प्रशासन और राहत-बचाव टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं।

बताया जा रहा है कि नारायणी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी और तटबंध पर बढ़ते दबाव के बीच देर रात एपी तटबंध का एक हिस्सा टूट गया, तटबंध टूटने के बाद पानी प्रभावित इलाकों की ओर तेजी से बढ़ने लगा, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है, ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

– आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन, 6 गिरफ्तार; गंभीर धाराओं में मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली, मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के मंडलायुक्त, एडीजी और कुशीनगर के जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही राहत-बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर सक्रिय हो गई हैं, NDRF और SDRF की टीमें भी राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं, प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ तटबंध के बचे हुए हिस्से को सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है, इसके अलावा नदी के जलस्तर और प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

– यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी, सपा उतार सकती है 3 प्रत्याशी

फिलहाल प्रशासन के सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा है, राहत और बचाव टीमें लगातार अभियान चला रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके, प्रशासन की ओर से लोगों से भी सतर्क रहने और अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे के हालात के अनुसार राहत-बचाव अभियान को बढ़ाया जा सकता है।

Forgot your password? Get help