Rise and Fall 2: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत हो चुकी है और शो में एक्टर्स, सोशल मीडिया क्रिएटर्स से लेकर पॉलिटिशियन तक कई नामची…

Rise and Fall 2: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत हो चुकी है और शो में एक्टर्स, सोशल मीडिया क्रिएटर्स से लेकर पॉलिटिशियन तक कई नामचीन चहरे नजर आ रहे हैं. वहीं, अभी शो शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. शुरुआती एपिसोड में ही सिवेत तोमर (Sivet Tomar) और शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इतना ही नहीं, सिवेत ने शहजाद को गिराकर मार भी दिया

तो हुआ यूं कि शो में सभी कंटेस्टेंट्स के सामने ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने का टास्क रखा गया था. इसमें कंटेस्टेंट को घर के कई अहम फैसले लेने का अधिकार मिलना था और पहले हफ्ते में ‘फॉल’ से सुरक्षा भी मिलनी थी. इसी दौरान कंटेस्टेंट्स से एक ऐसे रूलर का नाम पूछा गया, जिसे वे इस जिम्मेदारी के लिए जरूरी नहीं समझते और इसमें सिवेत का नाम भी सामने आया था. शहजाद पूनावाला ने सिवेत को लेकर उनके व्यवहार और गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाए थे और यहीं से दोनों का विवाद शुरू हुआ

🚨 WHAT JUST HAPPENED?! 😳Siwet Tomar allegedly appears to punch Shehzad Poonawalla during a heated moment on #RiseAndFallS2! This scene is WILD, and the next level chaos in the show. pic.twitter.com/tQMgkUAdNr

शहजाद पूनावाला ने टास्क के दौरान सिवेत के एग्रेशन और गालीगलौच करने वाला नेचर पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें उनका नेचर पसंद नहीं आया और ये पेंटहाउस की बेहतरी के लिए सही नहीं है. शहजाद की इस बात से ही सिवेत गुस्से में आ जाते हैं. दोनों के बीच गहमागहमी होती है. विवाद के दौरान शहजाद ने सिवेत को स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) से बात करने पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि वो करण के दूत हैं. वो उनकी हर बात मानते हैं. अब देखना होगा की अपकमिंग एपिसोड में क्या होत है

वहीं, मामला तब और बढ़ गया जब सिवेत गुस्से में शहजाद की तरफ तेजी से बढ़े. शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें स्वरा भास्कर को उन्हें रोकते हुए देखा जा सकता है और वह सिवेत से शहजाद को नहीं मारने के लिए कहती नजर आती हैं. इसके बाद दोनों के बीच झड़प होती है. सिवेत शहजाद को नीचे गिराते हैं और घसीटकर मारते हैं इतना ही नहीं वो टी-शर्ट भी फाड़ देते हैं

View this post on Instagram A post shared by Reality Flick ( Mohit Chaudhary ) (@reality_flicks_)

वहीं, बाद में शहजाद ने मेकर्स से कहा कि वो इस शो में नहीं रहेंगे. ऐसी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि इस घटना के बाद सिवेत तोमर को शो से बाहर कर दिया गया है.‘राइज एंड फॉल 2’ के नियमों के मुताबिक, हिंसा को लेकर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक करण पटेल ने ये मुद्दा उठाया कि अगर सिवेत को बाहर किया जा रहा है तो शहजाद को भी कथित उकसाने वाली टिप्पणियों पर भी विचार होना चाहिए

बता दें, शो में टीवी एक्टर करण पटेल, सिवेत तोमर, शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), स्वरा भास्कर, भोजपुरी एक्ट्रेस राघवानी, तेज प्रताप यादव, इरीना रुडाकोवा, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कायरा अनु, सोशल मीडिया फेम अनीश भगत और पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं