Asian Games 2026 : आज एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने फिर से पदक हासिल कर लिए हैं. भारत के लिए आज के दिन शुरुआती पदक ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए ह…
Asian Games 2026 : आज एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने फिर से पदक हासिल कर लिए हैं. भारत के लिए आज के दिन शुरुआती पदक ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए हैं. इसके साथ ही भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में एंट्री मारकर देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है. वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जिससे इंडिया का लगभग एक और मेडल पक्का हो चुका है. तो आइए जानते हैं कि, अब तक भारत के एशियन गेम्स 2026 में पदकों की संख्या कितनी हो चुकी है
ESHA SINGH WINS THE SILVER MEDAL IN WOMEN 25M PISTOL AT ASIAN GAMES! 🥈 pic.twitter.com/NMk5HyPud5
आज के दिन शूटिंग में ईशा सिंह ने भारत के लिए मेडल जीता है. वहीं हैदराबाद की 21 वर्षीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्तौल स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीत लिया है. उनके अलावा पिंकी बल्हारा ने वूमेंस -78 किग्रा कुराश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. वो इस इवेंट के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं और भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इसके साथ की पिंकी इस खेल में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं
PINCKY BALHARA WINS THE BRONZE MEDAL IN KURASH AT ASIAN GAMES 2026! 🥉 pic.twitter.com/NaCmUTSGUD
एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत के खाते में कुल 39 मेडल आ चुके हैं. इसमें से देश के नाम अब तक सिर्फ 4 गोल्ड मेडल हैं. वहीं भारत को 17 सिल्वर मेडल मिल चुके हैं. देश के नाम एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन अब तक कुल 18 ब्रॉन्ज मेडल भी हो चुके हैं. वहीं भारत के पदकों की संख्या में इजाफा होने वाला है, क्योंकि अभी भारत कई और पदक इवेंट में खेलने वाला है





टिप्पणियाँ 0