अजमेर के किशनगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से व…

अजमेर के किशनगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई

भारत

राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजमेर के किशनगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड में एक विदेशी पर्यटक के साथ अभद्रता करने वाले चार मनचलों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई अजमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

वायरल वीडियो से सामने आई घटना

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिसमें किशनगढ़ घूम रही एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ कुछ स्थानीय युवक बदसलूकी करते नजर आ रहे थे। वीडियो में युवक महिला के पीछे-पीछे चलकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। मामला जैसे ही अजमेर पुलिस के संज्ञान में आया, गांधीनगर थाना पुलिस (सउनि राजकुमार) ने बिना किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार किए स्वतः संज्ञान (Suo Moto) लेते हुए जांच शुरू कर दी

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

विदेशी पर्यटक की सुरक्षा और राज्य की छवि से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि (आईपीएस) और जिला पुलिस अधीक्षक मन हर्षवर्धन अग्रवाला (आईपीएस) ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. लालचंद कायल और पुलिस उपाधीक्षक किशनगढ़ धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई। गांधीनगर थानाधिकारी अनिल शर्मा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर सेल, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चारों को हिरासत में ले लिया गया

पुलिस हिरासत में चारों मनचले

पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में अलग से मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अजमेर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिससे राज्य में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक सख्त संदेश गया है