Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार लॉन्ग जम्पर एंसी सोजान ने महिलाओं की लंबी कूद में सिल्वर मेडल अपने…
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार लॉन्ग जम्पर एंसी सोजान ने महिलाओं की लंबी कूद में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वे गोल्ड मेडल मुकाबले में चीन की हुआंग यिंगयिंग से हार गईं, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. चीनी एथलीट ने अपने आखिरी प्रयास में 6.55 मीटर की शानदार छलांग लगाई और महज 2 सेंटीमीटर के बेहद करीबी अंतर से एंसी को हरा दिया. इस कड़े मुकाबले में एंसी ने 6.53 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वहीं, भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की कठिन डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश की झोली में एक और पदक डाल दिया है
भारत के 25 वर्षीय एंसी सोजान ने इस गोल्ड मेडल मुकाबले की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाकर बढ़त बना ली थी. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा, एंसी ने अपना दबदबा कायम रखा और पांचवें प्रयास में 6.53 मीटर की शानदार छलांग लगाकर गोल्ड मेडल पर अपनी दावेदारी बेहद मजबूत कर ली
आखिरी राउंड की शुरुआत तक वे पॉइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर चल रही थीं. लेकिन मुकाबले के छठे और आखिरी प्रयास में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने पूरा पासा ही पलट दिया. चीनी एथलीट ने प्रतियोगिता की अपनी सबसे सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाते हुए 6.55 मीटर का स्कोर हासिल किया. इस तरह उन्होंने एंसी के 6.53 मीटर के प्रयास को महज 2 सेंटीमीटर के मामूली अंतर से पीछे छोड़ते हुए आखिरी मौके पर गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया
Congratulations to Ancy Sojan on winning the Silver Medal in the Women’s Long Jump at the Asian Games 2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/m9shpzeKXK
महिलाओं के इस लॉन्ग जंप फाइनल में भारत की एक और स्टार खिलाड़ी शाइली सिंह भी लंबे समय तक मेडल की रेस में बनी हुई थीं. उन्होंने शुरुआती प्रयासों में 6.41 मीटर और फिर 6.42 मीटर की बेहतरीन छलांग लगाई, जिसकी बदौलत वे काफी देर तक तीसरे स्थान पर (ब्रॉन्ड मेडल पर) काबिज थीं. लेकिन मुकाबले के आखिरी पले में पासा पलट गया. चीन की तान मेंगयी ने अपने आखिरी प्रयास में 6.46 मीटर की दूरी नापकर शाइली सिंह को पीछे छोड़ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया. शाइली सिंह अपने 6.42 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथे स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गईं
🥈 A SILVER LEAP FOR INDIA! 🇮🇳🔥Asian Games 2026 | Day 11 | AthleticsWomen’s Long Jump – FinalAncy Sojan Edappilly (TOPS Development Athlete) soared to Silver with a best jump of 6.53m! 🥈Shaili Singh (TOPS Development Athlete) finished 4th with 6.42m.🥇 Yingying Huang… pic.twitter.com/T0LckCMLc6
इस तरह महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में आखिरी राउंड के ड्रामे ने पूरा नतीजा ही बदल कर रख दिया. जहां एंसी सोजान लंबे समय तक पहले नंबर पर रहने के बाद आखिरी छलांग के कारण गोल्ड मेडल से चूक गईं. वहीं शैली सिंह भी आखिरी मौके पर पोडियम से बाहर हो गईं. नतीजतन, इस इवेंट में चीन ने गोल्ड और ब्रॉन्ज दोनों अपने नाम किए, जबकि भारत के खाते में सिल्वर मेडल आया






टिप्पणियाँ 0