Arunachal Pradesh Militant Attack: पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादी हमले की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हमले में एक जवान…
Arunachal Pradesh Militant Attack: पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादी हमले की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि चार जवान घायल हुए हैं. खबरों के मुताबिक, ये हमला मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर उस वक्त किया गया, जब असम राइफल्स के जवान सीमा पर गश्त करे थे. उसी दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने टीम पर हमला कर दिया. जिसमें असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया. जबकि चार जवान घायल हो गए
जानकारी के मुताबिक ये उग्रवादी हमला मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नामपोंग सर्कल के तहत नामपोंग नाले के पास हुआ. जब 21 असम राइफल्स के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे. इसी इलाके में बॉर्डर पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने गश्ती दल पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. जिसमें हवलदार जानखोकाई कुकी (42) शहीद हो गए. जबकि चार जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए ले अस्पताल ले जाया गया है, अभी तक उनकी हालत के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. शुरुआती रिपोर्टों में NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों के शामिल होने की बात कही गई है, हालांकि हमलावरों की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल असम राइफल्स की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है
चांगलांग के SP किर्ली पाडु ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली है और उन्होंने चांगलांग पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी को जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया है. SP ने कहा, "हमें भारत-म्यांमार सीमा पर हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है और हमने चांगलांग पुलिस स्टेशन के OC से इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने को कहा है." बता दें कि चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा संवेदनशील बनी हुई है, क्योंकि इस इलाके और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार विद्रोही गुट सक्रिय हैं
STORY | Militants ambush Assam Rifles team in Arunachal's Changlang district; 1 jawan killed, 4 injuredAn Assam Rifles jawan was killed and four others injured after a patrol team came under suspected militant attack along the India-Myanmar border in Arunachal Pradesh’s… pic.twitter.com/afnpTYgoQo
बता दें कि इससे पहले मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में भारतीय सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में UKNA के दो उग्रवादी मारे गए थे, जबकि दो उग्रवादी घायल हुए थे. दरअसल, सुरक्षा बलों ने 29 अगस्त की रात हेंगलेप सब-डिविजन के फाइबोंग गांव में एक ऑपरेशन शुरू किया था. बलों ने UKNA कैंप पर नजर रखी और 2 सितंबर की सुबह 5 बजे रणनीतिक रूप से कैंप के करीब पहुंचना शुरू किया
यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) उस 'सस्पेंशन ऑफ़ ऑपरेशन्स' (SoO) समझौते का हिस्सा नहीं है, जिस पर केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और कई कुकी व जोमी सशस्त्र गुटों ने हस्ताक्षर किए हैं
असम राइफल्स ने बताया था कि कि इसके बाद कैंप की तलाशी लेने पर दो MA राइफल, एक AK-56 राइफल, एक लाथोड गन, सात लाथोड ग्रेनेड, 15 AK मैगजीन, 371 AK-56 राउंड, 601 MA राइफल राउंड, 172 SLR राउंड, 15 कॉम्बैट यूनिफॉर्म और सात गोला-बारूद पाउच बरामद किए गए थे






टिप्पणियाँ 0