Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

अमीरों के राम, गरीबों के शिव...', रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की BJP

🕐 30 Sep 2026, 12:30 am• 2 min padho • Chugal Khor News
अमीरों के राम, गरीबों के शिव...', रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की BJP

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के 'गरीबों के शिव और अमीरों के भगवान राम' वाले बयान पर बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल भड़क उठे हैं। उन्होंने कांग्र…

'अमीरों के राम और गरीबों के भगवान हैं शिव ', रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़के बीजेपी विधायक, लगाया समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के 'गरीबों के शिव और अमीरों के भगवान राम' वाले बयान पर बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल भड़क उठे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भगवान के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है

भारत

BJP on Revanth Reddy Statement: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भगवान राम और भगवान शिव को लेकर दिए बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की है। बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे बयान देकर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है

जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि भगवान राम और भगवान शिव एक ही हैं। दोनों की श्रद्धा और आराधना सनातन परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में अपने जीवन से त्याग और कर्तव्य का संदेश दिया। भगवान का जन्म और उनकी लीलाएं किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं हैं

रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़के गोठवाल

गोठवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भगवान राम और शिव के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सनातन धर्म की परंपराओं और आस्था के साथ खड़ी है और जनता दोनों भगवानों की श्रद्धा से पूजा करती है। गोठवाल ने रेवंत रेड्डी के बयान को लेकर कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही है, इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं

क्या है पूरा मामला

रेवंत रेड्डी दिल्ली में एक चैनल के निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि हम द्रविड़ हैं और हमारी अपनी परंपराएं और गहरी मान्यताएं हैं। रेड्डी ने कहा कि हम भगवान शिव के भक्त हैं, जबकि वो (बीजेपी) भगवान राम के साथ ज्यादा जोड़कर देखते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक तरह से भगवान राम को हथिया लिया है और उन्हें राजनीति प्रतीक बना दिया है। जबकि राम हमारी आस्था और भावना से जुड़े हैं

उन्होंने आगे कहा कि वो (बीजेपी) हमेशा 'जय श्री राम' क्यों बोलते हैं? क्या आपने कभी उन्हें किसी सार्वजनिक मंच पर ‘हर हर महादेव’ कहते हुए देखा है? जब हम 'हर हर महादेव' कहते हैं, तो उन्हें ये बात पसंद नहीं आती

गरीबों के शिव-अमीरों के राम हैं भगवान- रेवंत रेड्डी

रेवंत रेड्डी ने कहा कि भगवान शिव को हमेशा गरीबों का भगवान माना जाता है, जबकि भगवान राम को अमीरों के भगवान के रूप में पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि असल में बीजेपी अमीरों की पार्टी है और यही इसके पीछे की राजनीतिक सोच है

स्रोत: Republic Bharat

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें