Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

अपने इतिहास और हक के लिए एकजुट हो पासी समाज: सूरज पासी -

🕐 02 Oct 2026, 08:20 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
अपने इतिहास और हक के लिए एकजुट हो पासी समाज: सूरज पासी -

2 अक्टूबर, प्रयागराज। महाराजा कंसा पासी के किले और उनके आराध्य भगवान शिव के मंदिर की मुक्ति के अभियान को लेकर लाखन आर्मी ने गुरुवार को प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण यात्रा और जनसभा की। महात्मा मसूरिया दीन पासी की जयंती पर रहिमापुर और शेरडीह में आयोजित कार्यक्रमों में पासी समाज के इतिहास, विरासत और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। लखनऊ से पहुंची यात्रा सहसो हाईवे होते हुए दोनों स्थानों पर पहुंची।

लाखन आर्मी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने कहा कि पासी समाज को अपने इतिहास और महापुरुषों के संघर्ष को जानना होगा। नई पीढ़ी को महाराजा कंसा पासी और समाज के दूसरे महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना जरूरी है। इतिहास की जानकारी ही समाज को अपनी विरासत और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएगी।

किले और मंदिर की मुक्ति तक जारी रहेगा अभियानसूरज पासी ने कहा कि महाराजा कंसा पासी का किला और भगवान शिव का मंदिर पासी समाज की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े हैं। लाखन आर्मी इनकी मुक्ति का अभियान लगातार आगे बढ़ाएगी। उन्होंने समाज से आपसी मतभेद भुलाकर इस मुद्दे पर एकजुट रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पासी समाज को शिक्षा, रोजगार और अपने अधिकारों पर ध्यान देना होगा। समाज के लोग एक-दूसरे का साथ दें और बच्चों तथा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें। इससे समाज की आने वाली पीढ़ी मजबूत होगी।

मसूरिया दीन पासी के संघर्ष को किया यादसूरज पासी ने महात्मा मसूरिया दीन पासी के योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रयागराज का पहला सांसद बताया। उन्होंने कहा कि मसूरिया दीन पासी ने समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज की पीढ़ी को उनके जीवन से शिक्षा और समाजसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहने की अपील की। कहा कि बच्चों के हाथ में कलम और युवाओं के पास हुनर होना चाहिए। समाज अपने महापुरुषों के इतिहास को जाने, बच्चों को पढ़ाए और अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहे।

रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें