अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार…
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘सेवा ज्योति कलश’ के माध्यम से लोगों को सेवा, राष्ट्रनिर्माण और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का संदेश दिया गया
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल और अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सुना
कार्यक्रम में संदीप शिवहरे की टीम ने देशभक्ति से जुड़े गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियों के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इसके बाद राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने उपस्थित नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प दिलाया
संकल्प कार्यक्रम के बाद राज्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए निकलने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित होने के बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिक अपनी-अपनी सेवा ज्योति लेकर संबंधित क्षेत्रों की ओर रवाना हुए। यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की बात कही गई
सेवा ज्योति यात्रा में सबसे आगे रथ और उसके पीछे प्रज्ज्वलित मशाल लेकर एक नागरिक के चलने की व्यवस्था की गई है। यात्रा का उद्देश्य सेवा, संकल्प और विकसित भारत के निर्माण का संदेश जिले के अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचाना है
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलबीर रमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर प्राशी अग्रवाल, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, संजय साहू सहित विभिन्न जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जिलेभर से आए नागरिक मौजूद रहे






टिप्पणियाँ 0